फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two farmers faint while waiting in line for fertilizer in the scorching heat

Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी में खाद के लिए कतार में लगे दो किसान बेहोश

Fri, 03 Jul 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two farmers faint while waiting in line for fertilizer in the scorching heat
श्याम अवस्थी - फोटो : निरीक्षण करते हुए बीएसए अनिल कुमार। स्रोत: विभाग
धौरहरा। सिसैया चौराहे स्थित इफ्को केंद्र पर शुक्रवार को यूरिया लेने पहुंचे किसानों की लंबी कतार में दो किसान भीषण गर्मी और घंटों इंतजार के कारण बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद किसानों ने दोनों को संभालकर पीएचसी सिसैया भिजवाया।
विज्ञापन

यूरिया की मांग बढ़ने से शुक्रवार सुबह से बड़ी संख्या में किसान इफ्को केंद्र पहुंच गए थे। सीमित स्टॉक और धीमी वितरण व्यवस्था के कारण किसानों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। इसी दौरान ठुठवा बंशीबेली निवासी दुलारे और मुराउन पुरवा निवासी बुजुर्ग किसान जमुना की तबीयत बिगड़ गई और दोनों बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

घटना से कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। किसानों ने दोनों को छाया में लिटाकर पानी पिलाया और होश में लाने का प्रयास किया। हालत में सुधार होने पर उन्हें पीएचसी सिसैया ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

सिसैया के इफ्को केंद्र पर न पानी की व्यवस्था है और न छाया। किसान कड़ी धूप में खड़े रहते हैं, जिससे तबीयत खराब हो रही है। एक बोरी खाद के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ रही है।
-श्याम अवस्थी, शेखनपुरवा, धौरहरा
---------------

सिर्फ सिसैया ही नहीं, किसी भी बी-पैक्स या खाद केंद्र पर किसानों की सुविधा के इंतजाम नहीं हैं। एक बूंद पानी को तरसते हैं। दिनभर लाइन में लगने के बाद भी आधे से ज्यादा किसान बिना यूरिया के लौट जाते हैं। -विकास, अवस्थी पुरवा, धौरहरा

-------------
सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंचा था। निरीक्षण में केंद्र पर पेयजल और छाया की समुचित व्यवस्था नहीं थी। प्रथम दृष्टया अधिक गर्मी के कारण दोनों किसानों की तबीयत बिगड़ी थी। उपचार के बाद दोनों स्वस्थ हैं। केंद्र प्रभारी को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
-शशिकांत मणि, एसडीएम, धौरहरा

श्याम अवस्थी

श्याम अवस्थी- फोटो : निरीक्षण करते हुए बीएसए अनिल कुमार। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed