फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two died after being buried under a tractor

ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो की मौत

Sat, 22 Jan 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two died after being buried under a tractor
गोला गोकर्णनाथ। थाना मैलानी क्षेत्र के गांव धर्मपुर में शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी संदीप वर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई 27 वर्षीय राहुल वर्मा खेत पर सिंचाई करने गया था। शाम करीब सात बजे राहुल, कलीमपुर निवासी 60 वर्षीय संतराम के साथ खेत पर सिंचाई कर ट्रैक्टर से वापस घर आ रहा था। ट्रैक्टर में पीछे इंजन लदा था। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे राहुल वर्मा और संतराम दब गए। घटना की सूचना पर पहुंचे परिवार वाले दोनों को लेकर गोला सीएचसी आए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। राहुल वर्मा अपने दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। वहीं दो लोगों की मौत पर दोनों के परिवारों मातम पसर गया है। सूचना पर पहुंचे एसआई विपिन कुमार ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed