फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two dead and two injured in a collision between a car and a tractor trolley

कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो घायल

Fri, 19 Mar 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two dead and two injured in a collision between a car and a tractor trolley
कुकरा/ममरी। बुधवार की देर रात गोला मोहम्मदी रोड पर झारा गांव के पास ट्रैक्टर और कार की हुई भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कुकरा की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर तीन सीतारामपुर के हरविंदर सिंह (30), करमजीत सिंह (28), जसपाल सिंह (30) और संदीप सिंह (27) चारों युवक आपस में दोस्त थे। चारों कार से शाहजहांपुर गए थे। बताया गया कि रात करीब नौ बजे शाहजहांपुर से वापसी के समय गोला मोहम्मदी मार्ग पर ग्राम झारा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार हरविंदर सिंह और करमजीत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। सूचना पाकर थाना हैदराबाद की पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर दोनों वाहन कब्जे में लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल संदीप सिंह और जसपाल सिंह को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
दस दिन पहले दुर्घटना में घायल युवक की मौत
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर राजापुरवा मोड़ के पास दस दिन पहले अज्ञात वाहन से घायल हुए बाइक सवार की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कस्बा तिकोना फार्म निवासी सुपेंद्र सिंह का पुत्र परमजीत सिंह उर्फ बूटा सिंह (22) मझगईं से बीते दस दिन पूर्व तिकोना फार्म बाइक से लौट रहा था। इस दौरान राजापुरवा तीव्र मोड़ के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
दो बाइकों की टक्कर में एक गंभीर घायल
मोहम्मदी। शाहजहांपुर मार्ग पर बबौरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे शाहजहांपुर रेफर कर दिया।

भुइयरा निवासी अनूप सिंह (25) एक ईंट भट्ठे पर मुनीम है। बृहस्पतिवार की सुबह बाइक पर तीन लोग सवार होकर बबौरी ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए जा रहे थे, तभी बबौरी के पास मोहम्मदी की ओर से आ रही बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में बाइक चला रहे अनूप सिंह घायल हो गए, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसके चाचा मुन्ना सिंह व गांव के सुमित बाल बाल बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed