फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two days' time sought to vacate Agnihotri Dharamshala

Lakhimpur Kheri News: अग्निहोत्री धर्मशाला खाली करने के लिए दो दिन का मांगा समय

Sat, 28 Dec 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two days' time sought to vacate Agnihotri Dharamshala
कॉरिडोर निर्माण में निशानदेही के बाद  विधायक के परिजनों ने घरों से हटाया टीन सेड। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई परिक्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए चौंकाने वाली साबित हो रही है। कार्रवाई में शामिल की गई अग्निहोत्री धर्मशाला में रहने वाले लोगों ने दो दिन का समय मांगा है, वहीं विधायक के परिजन अपने मकान का हिस्सा स्वयं तुड़वा रहे हैं। दो दिन से मलबे के लगे ढेर हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य निकास मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जब से विधायक के परिजनों सहित सात घर शामिल किए गए हैं, तब से अन्य लोगों में हलचल और बढ़ गई है। शनिवार को गोकर्ण तीर्थ के दक्षिण में हंसराम मूलचंद अग्निहोत्री धर्मशाला को ध्वस्त करने के लिए लाल निशान लगाया गया। अग्निहोत्री धर्मशाला में रहने वाले परिवारों ने जगह खाली करने के लिए प्रशासन से दो दिन की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद समतलीकरण शुरू होगा। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि विधायक के परिजन स्वयं निर्माण हटा रहे हैं। धर्मशाला खाली करने के लिए दो दिन का समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed