फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two children died due to suffocation due to smoke from the fireplace in Lakhimpur kheri

दम घुटने से दो बच्चों की मौत: सर्दी से बचने के लिए जलाई अंगीठी बनी काल, माता-पिता की हालत गंभीर

Tue, 09 Jan 2024 12:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 12:48 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मैलानी में धुएं के कारण दम घुटने से दो बच्चों की मौत हो गई। उनके माता-पिता की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात दंपती कमरे में अंगीठी जलाकर बच्चों के साथ सोए थे। 

विज्ञापन
Two children died due to suffocation due to smoke from the fireplace in Lakhimpur kheri
अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी में सर्दी से बचाव के लिए कमरे में जलाकर रखी अंगीठी दो बच्चों के लिए काल बन गई। कस्बे के मोहल्ला वार्ड नंबर-12 में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। उनके माता-पिता की हालत गंभीर हैं। महिला को पीलीभीत रेफर किया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


मैलानी कस्बे के वार्ड नंबर 12 निवासी राम प्यारे के पुत्र रमेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी रेनू और दो बच्चों अंशिका (8) और कृष्णा (7) के साथ कमरे में सोए थे। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए कमरे में अंगीठी जलाई थी। कमरे का दरवाजा बंद होने से धुआं भरता रहा। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। 

विज्ञापन

कमरे से कोई आवाज नहीं आई। इस पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। बिस्तर पर कृष्णा और अंशिका मृत पड़े थे। दंपती बेहोश थे। परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। रेनू की गंभीर हालत होने उसे पीलीभीत रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

लोहारी का काम करता है रमेश 
परिवार वालों ने बताया कि राम प्यारे के पांच बेटे हैं, जिनमें से रमेश विश्वकर्मा चौथे नंबर का है। वह खुटार रोड पर पेट्रोल पंप के पास अपना लोहारी का पुश्तैनी काम करता है। जबकि चार अन्य बेटे मजदूरी करने बाहर गए हुए हैं। 

हादसे की खबर सुनकर सभी अपने घर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि रमेश विश्वकर्मा के एक बेटी अंशिका विश्वकर्मा और बेटा कृष्णा विश्वकर्मा दो ही संतान थीं। हादसे में दोनों की जान चली जाने से उसका आंगन सूना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed