फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two children die of fever, two ICU ward shift

बुखार से दो बच्चे की मौत, दो आईसीयू वार्ड शिफ्ट

Mon, 21 Aug 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Mon, 21 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two children die of fever, two ICU ward shift
बुखार - फोटो : अमर उजाला
आईसीयू वार्ड में तीन  बच्चों का हो रहा इलाज 
विज्ञापन

 सोमवार को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य बुखार पीड़ित बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इससे आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या तीन हो गई है। उधर, अमीरनगर क्षेत्र के कोटनाथ गांव में तेज बुखार से तीन वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव कोटनाथ निवासी राकेश कुमार का तीन वर्षीय पुत्र सैहनुरू को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया। परिवार वालों ने इलाज के लिए शाहजहॉपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहॉ इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
चिल्ड्रेन वार्ड में सोमवार को भर्ती हुए बुखार पीड़ित सात माह के रतिराम पुत्र ओमप्रकाश निवासी गौरिया भीरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं डेढ़ वर्षीय जैनुल पुत्र इश्तियाक निवासी बम्हनपुर और दो साल के शिवम पुत्र दिनेश कुमार निवासी बेहड़ा हैदराबाद को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जबकि दस वर्षीय चंद्र प्रकाश पुत्र अजय कुमार निवासी रूखनापुर का पहले से ही आईसीयू वार्ड में भर्ती है। 
विज्ञापन

चिल्ड्रेन वार्ड में आठ वर्षीय माही पुत्री शमसाद अली निवासी मनिकापुर, दस वर्षीय विशेष कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी अर्जुनपुरवा और आठ वर्षीय शालिनी पुत्री सत्यप्रकाश निवासी मूसेपुर को भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed