फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two cattle catcher vehicles deployed on NH-30 to check stray animals

Lakhimpur Kheri News: छुट्टा पशुओं के लिए एनएच-30 पर दो कैटल कैचर वाहन तैनात

Tue, 15 Sep 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 15 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two cattle catcher vehicles deployed on NH-30 to check stray animals
कैटल कैचर वाहन में जानवरों को पकड़ती टीम। स्रोत : विभाग - फोटो : Samvad
मैगलगंज। दिल्ली-लखनऊ हाईवे (एनएच-30) पर छुट्टा पशुओं से हादसे रोकने के लिए एनएचएआई ने अभियान तेज किया है। ठेकेदार के माध्यम से दो कैटल कैचर वाहन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई के अनुसार, अब तक 71 छुट्टा पशु पकड़कर गोशालाओं और अस्थायी पशु आश्रय स्थलों में भेजे गए हैं। कैटल कैचर से हाईवे पर घूम रहे पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन के समन्वय से यह कार्रवाई नियमित रूप से की जा रही है।
विज्ञापन

एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, आसपास के ग्रामीण पालतू पशुओं को खुला छोड़ देते हैं। इससे वे दोबारा हाईवे पर पहुंच जाते हैं और हादसों का खतरा बढ़ता है। ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों से भी समन्वय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई की गश्ती टीमें स्थानीय अधिकारियों, गोशालाओं, गो-रक्षक दलों और ग्राम प्रतिनिधियों के संपर्क में रहकर पशुओं को हटाने में जुटी हैं।

एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि एनएच-30 पर दो कैटल कैचर वाहन लगाए गए हैं। इनके जरिए पशुओं को पकड़कर स्थानीय गोशालाओं में भेजा जा रहा है। इससे हादसों का खतरा कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed