फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two brothers imprisoned for four years

Lakhimpur Kheri News: दो सगे भाइयों को चार साल की कैद

Tue, 11 Apr 2023 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two brothers imprisoned for four years
- नवविवाहिता के साथ छेड़खानी और किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। नवविवाहिता के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने के मामले में एडीजे सुनील वर्मा ने आरोपी दो सगे भाइयों को चार साल के कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 9000-9000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी शिव गोविंद राठौड़ ने बताया 22 जून 2010 को मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर रहने वाले सोनू और सुधीर नाई ने रात 11:00 बजे एक नवविवाहिता को दबोच लिया और उसके साथ जोर जबरदस्ती की। विरोध करने पर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई थी। हालांकि पीड़िता ने दोनों भाइयों पर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। मेडिकल रिपोर्ट में भी रक्तस्राव और गर्भपात की पुष्टि हुई थी, लेकिन मैगलगंज पुलिस ने इसे छेड़खानी और जानलेवा हमले का ही मामला बताया था।
विज्ञापन

अदालती सुनवाई के दौरान मुन्ना राठौर, मीना देवी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. दिनेश कुमार, मुन्नी देवी, रविकांत तिवारी दरोगा संजय कुमार और कल्लू राम की गवाही दर्ज कराई गई। मंगलवार को फैसला सुनाते हुए एडीजे सुनील वर्मा ने दोनों भाइयों को दोषी पाते हुए चार वर्ष के कैद की सजा सुनाई है अलग-अलग धाराओं में प्रत्येक पर 9000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed