{"_id":"696fc027a71f85e5ac04ff43","slug":"two-bikes-collided-one-youth-died-another-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-166373-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आपस में भिड़ीं दो बाइकें... एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आपस में भिड़ीं दो बाइकें... एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Tue, 20 Jan 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में हो रहा घायल किशोर का इलाज। स्रोत : ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। थाना पढुआ क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गांव पचासा सुजानपुर निवासी नीरज (32) पुत्र बाबूराम की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार पास के ही गांव का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांव के पास ही हुआ।
चाचा पुत्तूलाल ने बताया कि सोमवार देर शाम हुए हादसे के बाद परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव विश्मासी निवासी सूरज (32) पुत्र सत्यपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के चाचा रामाधार के मुताबिक, सूरज सोमवार शाम मिल से अमीननगर बैंक के पास बाइक से कुछ सामान लेने के लिए गया था। इसी दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
-- -- -- -- -
खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, किशोर की मौत
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खैरीगढ़ निवासी संजय अपने 15 वर्षीय भतीजे शोभित के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से बेलरायां चीनी मिल में गन्ना देकर लौट रहे थे। सिद्ध बाबा सिंगहा कला आदर्श तालाब के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में शोभित घायल हो गया। उसका दाहिना पैर टूट गया। उसे निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। वहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
ट्रैक्टर से अलग हुए दो डनलप कबाड़ की दुकान में घुसे
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया में मंगलवार को एक ट्रैक्टर से अचानक दो डनलप अलग हो गए और एक कबाड़ की दुकान में जा घुसे। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान पर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
ट्रैक्टर तीन डनलप जोड़कर लौट रहा था। गुलरिया चौराहे पर पहुंचते ही अचानक दो डनलप ट्रैक्टर से अलग हो गए। वे तेजी से पास की एक कबाड़ की दुकान में घुस गए। यदि उस समय वहां भीड़ होती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
सूचना मिलने पर बिजुआ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर चालक ने कबाड़ दुकान के मालिक को हुए नुकसान की भरपाई कर दी थी और मौके से भाग गया था। संवाद