फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two bikes collided due to overturning of tractor trolley on Kasta Sitapur road innocent died and four injured

Lakhimpur Kheri: मितौली में दो बाइकें भिड़ीं, उछलकर दूर गिरने से मासूम की मौत, ट्रॉली पलटने से हुआ हादसा

Wed, 15 Feb 2023 02:10 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: अभिषेक वर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 02:10 PM IST
सार

मितौली थानाक्षेत्र में पहले नंबर लगाने की होड़ में एक ट्रॉली पलट गई। इस वजह से दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य लोग जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
Two bikes collided due to overturning of tractor trolley on Kasta Sitapur road innocent died and four injured
हादसे के बाद मौके पर भीड़ को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता-सीतापुर मार्ग पर रेवाना गन्ना क्रय केंद्र के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। क्रय केंद्र पर ट्रालियां लगाने की होड़ के दौरान दो बाइकें आपस मे टकरा गई। वहीं, ट्रैक्टर ट्राली भी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। ट्राली का पूरा गन्ना सड़क पर ही बिखर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया है। हादसे में मासूम अभिनव मौर्य पुत्र सुधीर (5) निवासी मल्लपुर चौबे थाना महोली सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन




बताते हैं कि, मृतक अभिनव अपनी मां की गोद में था। जब बाइकें आपस मे भिड़ीं तो बच्चा मां की गोद से उछल कर मासूम सड़क पर जा गिरा। मौके पर काफी पुलिस फोर्स तैनात है। घायलों को मितौली सीएचसी लाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। आवागमन बाधित होने की वजह से सडक पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई है। मौके पर पहुंची पुलिस यातायात व्यवस्था बहाल करने पर जुटी है।
विज्ञापन


मौके पर अभी अफरा-तफरी का माहौल है। आवागमन बहाल करने के लिए सड़क पर पडे़ गन्ने को हटाया जा रहा है। वहीं, सीओ मितौली राजेंद्र प्रसाद सोनकर ने सीएचसी पहुंच कर घायलों का हाल जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed