{"_id":"6ab01e7b9341081136052512","slug":"two-arrested-with-huge-consignment-of-brown-sugar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-185549-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ दो गिरफ्तार
Sun, 20 Sep 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत पुलिस
पलियाकलां। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 186.57 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम देर रात गश्त कर रही थी। रात करीब 1:35 बजे पलिया-दुधवा मार्ग पर स्वर्गीय कर्नल अर्जुन सिंह स्मृति द्वार से पहले पुलिया के पास दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान कस्बे के मोहल्ला किसान-1 निवासी कुनाल गुप्ता (25) और मोहल्ला रंगरेजान-2 निवासी अनुराग कश्यप (22) के रूप में हुई। तलाशी में कुनाल के पास से 93.88 ग्राम और अनुराग के पास से 92.69 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अनुराग कश्यप पर पहले से एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।