फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two arrested including panda skin of rare species

दुर्लभ प्रजाति के पांडा की खाल समेत दो गिरफ्तार

Thu, 08 Jul 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including panda skin of rare species
एक भारतीय और एक नेपाली युवक के पास से हुई बरामदगी
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव लाल पांडा की खाल समेत एक भारतीय और एक नेपाली युवक समेत दो लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
कैलाली जिला पुलिस निरीक्षक लोकेंद्र सिंह गुरु ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार को कंचनपुर जिले की संघीय पुलिस की खुफिया विंग और धनगढ़ी नगर पुलिस ने वार्ड नंबर चार बोराडाड़ी स्थित पंडित वर्कशाप में छापा मारा। जहां से पुलिस ने वर्कशाप मालिक भारत के निवासी गगनदेव पंडित निवासी मोतीहारी केशरिया और कंचनपुर जिला शुक्लाफांटा नगर पालिका वार्ड तीन निवासी मुकेश भट्ट को पकड़ा, जिनके पास से वर्कशॉप में छिपाकर रखी गई एक हिमालय क्षेत्र व पहाड़ी क्षेत्रों में पाये जाने वाले दुर्लभ प्रजाति के लाल पांडा (रेड पांडा) की खाल बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों से जिला पुलिस कार्यालय धनगढ़ी पर लाकर पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें डिवीजन वन कार्यालय के सुपुर्द कर दिया है। बीती आठ जून को भी कैलाली जिले की गोदावरी सामुदायिक वन से एक लाल पांडा की खाल समेत एक नेपाली युवक को पकड़ा गया था।
विज्ञापन

नेपाल में भैंसों को बेचने वाले तीन लोग गिरफ्तार
चंदनचौकी (पलिया)। चंदन चौकी में कई दिनों से भैंस चोरी के बाद ग्रामीणों ने नेपाल अपने रिश्तेदारी में पता किया तो नेपाल के चौमाला में संचालित बूचड़खाने का पता चला। इसके बाद ग्रामीण रामचरण और श्यामलाल ने पुलिस को सूचना दी और कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल संतोष यादव ने विचपटा के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसमें से पुलिस ने रूबेद शाह पुत्र मुस्तफा, रहबर पुत्र मुश्ताक व रोज अली पुत्र मोहम्मद रजा को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed