{"_id":"6a5d08ae37df8cfa4a056563","slug":"two-accused-arrested-for-theft-in-utensils-shop-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180279-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बर्तन दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बर्तन दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 19 Jul 2026 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
विपिन मौर्य
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने रविवार को अंतरजनपदीय दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सिकंदराबाद चौराहे पर एक माह पूर्व बर्तन दुकान में हुई चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने चौकी प्रभारी सिकंदराबाद और चौकी प्रभारी बेहजम के साथ दौदापुर बिल्लाई मोड़ के पास घेराबंदी कर विपिन मौर्य उर्फ विवेक उर्फ पिंटू निवासी गौरिया थाना पढ़ुआ और लवकुश निवासी जोखीपुरवा थाना निघासन को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सिकंदराबाद में 14 जून को बर्तन दुकान में हुई चोरी का सामान बरामद हुआ। सीओ मितौली यादुवेंद्र यादव ने बताया कि विपिन मौर्य के खिलाफ खीरी के अलावा अयोध्या, सीतापुर तथा लखनऊ में 28 मामले और लवकुश के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चोरी के मामले में पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
उचौलिया। गांव सेंडा में शुक्रवार को जितेंद्र के घर में कमरे का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में गांव निवासी ओम प्रकाश, विजय, बंटी, झंडू और रिंकू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे चोर कमरे का ताला तोड़कर पर्स में रखे 1800 रुपये, उसकी स्वर्गीय पत्नी का सोने का एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, पुत्री प्रियांशी की एक जोड़ी पायल, पुत्र हिमांशु का गले में पहनने वाला सोने का ओम, कपड़ों से भरा बैग और गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए थे। घटना वाले दिन सुबह उसके घर के पूर्व दिशा में बरमबाबा के पास आरोपी ओमप्रकाश और विजय बैठे थे, जबकि बंटी मकान के पास और झंडू व रिंकू स्कूल के पास घूम रहे थे। उसने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश और विजय चोरी की साजिश में शामिल थे, जबकि बंटी, रिंकू और झंडू ने वारदात को अंजाम दिया। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। संवाद