{"_id":"6a6254bb2c698c7d300d885b","slug":"tusker-reaches-madha-forest-from-kishanpur-sanctuary-panic-among-farmers-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-180641-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किशनपुर अभयारण्य से मड़हा जंगल पहुंचा टस्कर हाथी, किसानों में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किशनपुर अभयारण्य से मड़हा जंगल पहुंचा टस्कर हाथी, किसानों में अफरा-तफरी
Thu, 23 Jul 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मड़हा जंगल में विचरण करता टस्कर हाथी। स्रोत : ग्रामीण
बांकेगंज। नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क से निकलकर दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर ) के किशनपुर अभयारण्य पहुंचा टस्कर हाथी बुधवार रात मैलानी वन्यजीव विहार रेंज के मड़हा जंगल पहुंच गया। वन विभाग ने हाथी की निगरानी शुरू कर दी है।
इस टस्कर हाथी ने शारदा नदी पारकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर ) की हरीपुर रेंज से चलकर किशनपुर अभयारण्य की सुल्तानपुर जंगल में डेरा डाला था। यहां पांच दिन प्रवास के बाद यह हाथी बुधवार रात में मैलानी-भीरा हाईवे पारकर मैलानी वन्यजीव विहार रेंज के मड़हा जंगल में पहुंच गया। बृहस्पतिवार सुबह पेट्रोलिंग टीमों को जंगल में हाथी के पैरों के निशान और लीद मिलने पर सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।
उधर मड़हा सेक्शन में टस्कर हाथी आने की सूचना पर जंगल के आसपास बसे पहानगर, बरौंछा, बूधरपुर, खंजनपुर, महोलिया, चुन्नीलाल फार्म, जटपुरा गांव समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के किसानों में हड़कंप मचा गया।
विज्ञापन
-- -- -- --
मड़हा जंगल में एक टस्कर हाथी पहुंचने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीमें गठित कर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को सतर्कता बरतनी चाहिए। हाथियों से फसल बचाव के लिए जंगल के आसपास बसे गांवों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
- डॉ. एच राजामोहन, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व।