फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tusker elephant from Nepal camped in Madha forest

Lakhimpur Kheri News: नेपाल से आए टस्कर हाथी ने मड़हा जंगल में जमाया डेरा

Tue, 19 Sep 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tusker elephant from Nepal camped in Madha forest
बांकेगंज के भूड़ गांव में ग्रामीणों को जागरूक करते वन कर्मी।
बांकेगंज। नेपाल के शुक्लाफाटा नेशनल पार्क से आए एक टस्कर हाथी ने दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी और बफरजोन का जायजा लेने के बाद अब मड़हा जंगल में अपना डेरा जमा दिया है। टस्कर के वापस न जाने से जल्दी ही नेपाली हाथियों के यहां आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

दो दिन से टस्कर हाथी के मड़हा जंगल में डेरा जमाने से वन विभाग और स्थानीय लोगों का अनुमान है कि आने वाले दो-तीन दिन के अंदर ही नेपाल से जंगली हाथियों का झुंड यहां पहुंच सकता है। इसको लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और किसानों की नींद उड़ गई है। रविवार रात मड़हा जंगल से निकले टस्कर ने पहाड़नगर गांव के किसान मोहन के खेत में खड़ी धान की फसल को रौंद डाला।
विज्ञापन

फसलों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों के शोरगुल करने पर टस्कर वापस फिर मड़हा जंगल की ओर चला गया। सोमवार से जंगल के आसपास बसे गांवों भूड़, बरौंछा, पहाड़नगर में वन विभाग की टीम जागरूकता अभियान चला रही है। किसानों को हाथियों से बचाव के तरीके समझाते हुए उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टस्कर हाथी आने के बाद नेपाल के जंगली हाथियों के आने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। इसको लेकर जंगल के आसपास बसे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं।
- सौरीस सहाय, डीएफओ, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed