फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tulsidas's literature still has the power to give direction to society

Lakhimpur Kheri News: तुलसीदास के साहित्य में आज भी समाज को दिशा देने की शक्ति

Thu, 20 Aug 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 20 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tulsidas's literature still has the power to give direction to society
गोला में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर भगवान श्रीराम का पूजन व आरती करते श्रद्धालु।‌ संवाद
गोला गोकर्णनाथ। संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में बुधवार देर शाम गोस्वामी तुलसीदास की 529वीं जयंती मनाई गई। कथा मर्मज्ञ सुरेश शुक्ला संदेश ने रामचरितमानस और तुलसीदास के जीवन वृत्त व काव्य सृजन पर चर्चा करते हुए सुंदरकांड की महत्ता बताई।
विज्ञापन

मंदिर के सत्संग भवन में पंडित मुनेंद्र शुक्ला ने सुंदरकांड पाठ और हनुमान बाहुक का संगीतमय गायन किया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, सत्यप्रकाश अग्रवाल, केके शुक्ला, पिंटू बाजपेयी, सुरेश सिंह, डॉ. आदर्श दीक्षित, डॉ. सौरभ दीक्षित, अवधेश मिश्रा, अवध किशोर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

धौरहरा में सावन शुक्ल सप्तमी पर बुधवार को नारायण मंदिर में तुलसी जयंती समारोह आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता नारायण दत्त अवस्थी ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, व्यक्तित्व और साहित्य पर व्याख्यान देते हुए कहा कि श्रीरामचरितमानस के माध्यम से उन्होंने भारतीय समाज को मर्यादा, भक्ति, धर्म और लोकमंगल का संदेश दिया। श्रीरामचरित मानस समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वंभर तिवारी ने तुलसी साहित्य को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि श्रीरामचरितमानस की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। समारोह में श्रद्धालुओं और साहित्यप्रेमियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने तुलसी साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed