{"_id":"5991960d4f1c1bf73d8b4b0a","slug":"tubal-department-took-away-captive-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाकर नलकूप विभाग ने लिया कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाकर नलकूप विभाग ने लिया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
चकबंदी प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और विभागीय टीम ने भूमि की कराई मेड़बंदी
सरकारी ट्यूबवेल के नाले-नालियों के लिए सन 1962-67 में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान आरक्षित की गई भूमि पर अतिक्रमण हटाकर नलकूप विभाग ने कब्जा ले लिया है। दो तिहाई भूमि पर अभी भी अतिक्रमण है, जिसे हटाने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को सवेरे पुलिस और विभागीय टीम ने मौके पर पहुंच कर 0.512 हेक्टेयर भूमि की मेड़बंदी कराई।
ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के मजरा बेचापुर में नलकूप विभाग के स्थित ट्यूबवेल नाले-नालियों की आरक्षित 4.696 हेक्टेयर भूमि पर दबंगों के अवैध कब्जे संबधित खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नलकूप विभाग हरकत में आया था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने चकबंदी अभिलेखों में दर्ज नलकूप विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। विभागीय अधिकारियों ने राजस्व, चकबंदी और पुलिस विभाग से समन्वय बनाकर अतिक्रमणकारियों के कब्जे में सरकारी भूमि को चिन्हीकरण कार्रवाई के बाद चकबंदी विभाग से भूमि की पैमाइश कराई। इसी कड़ी में सोमवार को सवेरे मौके पर पहुंची पुलिस और विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों की टीम ने 0.512 हेक्टेयर भूमि की मेड़बंदी के बाद अपने कब्जे में ले ली। जबकि शेष भूमि पर कब्जा हटना अभी बाकी है। नलकूप विभाग के एक्सईएन मोहम्मद आसिफ ने बताया कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर भूमि को कब्जे में ले लिया जाएगा। इस मौके पर नलकूप विभाग के एईएन जगन्नाथ प्रसाद, जेई आरके मिश्र, वरिष्ठ सहायक गंगाराम, राम कुमार शर्मा सींचपाल, महेश प्रसाद शुक्ला, बूधर लाल, राम किशोर, मिश्रीलाल, मेवालाल, राम किशेर, हरिश्चंद्र, लालजी प्रसाद सहित स्थानीय पुलिस टीम मौजूद रहे।