{"_id":"406c527e9b533e8d10c33ae79b2298b7","slug":"try-to-build-on-disputed-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर निर्माण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन पर निर्माण का प्रयास
सिंगाही।
Updated Mon, 06 Jul 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित जमीन पर कुछ लोगों ने निर्माण का प्रयास किया। आरोप है कि यह निर्माण राजस्व विभाग के एक अधिकारी के शह पर हुआ। इस पर नाराज महिलाओं ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामला डीएम किंजल सिंह के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
नगर के गद्दीन मोहल्ला निवासी मनीष ने बताया कि उसके पिता छैलबिहारी, चाचा बालकृष्ण और रामचंद्र ने वर्ष 1971 में कृपादयाल से कस्बे के एक मोबाइल टावर के पास घर और दुकानें बनवाने के लिए जमीन का बैनामा कराया था। आरोप है कि इस जमीन पर कुछ लोग पुलिस और तहसील के एक राजस्व अधिकारी की मिलीभगत के चलते निर्माण कार्य कराना चाहते थे, जिसको लेकर सोमवार को निर्माण कार्य शुरू कराया। इस बात का विरोध मनीष और उसके परिवार वालों ने किया। आरोप है कि मौके पर पुलिस पहुंची और मनीष को पकड़ने का प्रयास किया। किसी तरह से मनीष वहां से बच निकला। इस पर पुलिस और राजस्व विभाग के एक अधिकारी की कार्यशैली से नाराज महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बात की जानकारी किसी ने डीएम किंजल सिंह को दी। जिस पर डीएम के आदेश पर पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करा दिया।
सीओ मो. इब्राहिम के अनुसार दोनों पक्षों का वाद न्यायालय में चल रहा है। जब तक न्यायालय से वाद निस्तारित नहीं हो जाता, तब तक पुलिस कब्जा कराने के लिए तहसील के किसी भी अधिकारी के आदेश पर नहीं जाएगी। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस तैयार है। दोनों पक्षों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया जाएगा।