{"_id":"68f3d8c473ffe00d830db370","slug":"trucks-collide-head-on-on-highway-one-driver-killed-another-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-158733-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हाईवे पर आमने-सामने ट्रकों में भिड़ंत एक के चालक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हाईवे पर आमने-सामने ट्रकों में भिड़ंत एक के चालक की मौत, दूसरा घायल
Sat, 18 Oct 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
टक्कर में क्षतिगस्त हुआ ट्रक। स्रोत : पुलिस
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में लखीमपुर-मोहम्मदी हाईवे पर रोशननगर भट्ठे के पास शनिवार को दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक देवाराम मीणा निवासी बांसुरी गांव जिला अलवर राजस्थान की माैत हो गई।
चौकी प्रभारी आशीष सहरावत ने बताया कि दूसरे ट्रक चालक प्रवीड़ कुमार निवासी मैनपुरी और मुन्ना चौहान निवासी ग्वालियर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बेहजम भेजा गया। मुख्य मार्ग पर हुए हादसे से जाम की स्थिति बन गई। इससे आवागमन रुक गया।
थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्य, एसएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे हटवाकर आवागमन शुरू करवाया।