फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Truck power line Smashed , was stalled supply

ट्रक ने बिजली लाइन तोड़ी, ठप रही सप्लाई

Sat, 28 Mar 2015 07:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 28 Mar 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
शहर के सीतापुर रोड पर गुरुनानक कॉलेज के पास गन्ना भरे ट्रक ने 11 हजार की बिजली लाइन तोड़ दी। इससे रातभर कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई गुल रही। शनिवार की दोपहर बिजली लाइन के जुड़ने से लोगों को बिजली और पानी की सप्लाई मिल पाई। इस कारण आधादर्जन मोहल्लों के सैंकड़ों लोगों को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

तापमान बढ़ते ही शहर में बिजली की किल्लत शुरू हो गई है। कभी रोस्टिंग तो कहीं फाल्ट से बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। शुक्रवार की रात गन्ना भरे ट्रक ने सीतापुर रोड पर हाईटेंशन बिजली लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण राजगढ़, वाईडी कॉलेज परिसर, बरखेरवा, सुंदरपुरम और ओवरब्रिज समेत आसपास का इलाका अंधेरे में डूब गया। इस कारण रातभर सैंकड़ों लोगों को बिजली नहीं मिली। बिजली लाइन जोड़ने में लापरवाही बरतने के कारण शनिवार की सुबह से दोपहर तक लोगों को बिजली और पानी के लिए जूझना पड़ा। लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को आएदिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं ईदगाह उपकेंद्र के जेई आरएन मिश्रा ने बताया कि गन्ना भरे ट्रक की टक्कर से बिजली लाइन टूट गई थी,  जिसे ठीक कराने में समय लगा। दोपहर के  बाद लोगों को बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed