{"_id":"69c6c352f2b36dc995052f3c","slug":"truck-collides-with-nhai-vehicle-on-delhi-highway-four-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171379-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिल्ली हाईवे पर एनएचएआई की गाड़ी से टकराया ट्रक, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिल्ली हाईवे पर एनएचएआई की गाड़ी से टकराया ट्रक, चार घायल
Fri, 27 Mar 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
पसगवां। नेशनल हाईवे-30 पर जंगबहादुरगंज बाइपास के पास शुक्रवार को मरम्मत कार्य के दौरान एनएचएआई टीम की बोलेरो से एक अनियंत्रित ट्रक से टकरा गया। हादसे में एनएचएआई के चार कर्मचारी घायल हो गए।
ओडिशा से पंजाब जा रहा ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क पर रखे स्टॉपर को रौंदते हुए मरम्मत कार्य में लगी एनएचएआई की बोलेरो से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी ओर खाई में जा गिरे।
हादसे की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग भी हल्के रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पसगवां भिजवाया।
विज्ञापन
घायलों में ट्रक चालक जसविंदर सिंह (नूरमहल, जालंधर, पंजाब) और एनएचएआई के कर्मचारी महमूद (भतुआ, हरदोई), शिवा (बरगवां, सीतापुर) व ओमप्रकाश (रामपुर) शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू कराया।