{"_id":"6a3acb64bf8edcb5760f1d8d","slug":"truck-collides-with-bulls-and-overturns-on-highway-causing-traffic-jam-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178273-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सांड़ों से टकराकर हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सांड़ों से टकराकर हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा जाम
Tue, 23 Jun 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फरधान। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे सड़क पर आपस में लड़ रहे दो सांड़ों से भूसी लदा ट्रक टकरा गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया।
टक्कर में दोनों सांड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। बरेली निवासी ट्रक चालक मोहसिन अली ने बताया कि वह बहराइच से भूसी की बोरियां लादकर बरेली जा रहे थे। जैसे ही वह लखीमपुर-गोला मार्ग पर लालपुर कस्बे के पास पहुंचे, तभी आपस में लड़ रहे दो सांड अचानक ट्रक के सामने आ गए। ट्रक और सांडों की जोरदार टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। चालक मोहसिन अली ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
सड़क पर ट्रक पलटने से करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर पड़े दोनों मृत सांडों को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।