फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Troubles on Sharda reached below the danger mark

खतरे के निशान से नीचे पहुंची शारदा पर परेशानियां कम नहीं

Sat, 25 Jul 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Troubles on Sharda reached below the danger mark
पलिया के इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर नाव से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। पहाड़ों पर बरसात बंद होने और बनबसा बैराज से पानी रिलीज न किए जाने से शारदा नदी का जलस्तर अब कम हो गया है। नदी खतरे के निशान से नीचे पहुंच गई है लेकिन ग्रामीणों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इमलिया व ठोकर नंबर एक बोझवा के रास्तों पर अब भी पानी भरा हुआ है। जिससे ग्रामीण नाव का सहारा लेने को विवश हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों शारदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। जिसके कारण नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई थी लेकिन पहाड़ों पर बरसात कम होने के अलावा बनबसा बैराज से पानी न रिलीज किए जाने के कारण शारदा नदी का जलस्तर अब कम हो गया है। नदी खतरे के निशान से नीचे पहुंच गई है। जल आयोग के राकेश कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर दो दिनों से नीचे खिसक रहा है और खतरे के निशान 154.100 सेमी से नीचे पहुंच गया है। उधर नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी बोझवा ठोकर नंबर एक तथा इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर जलभराव है। जिसके कारण ग्रामीण नाव से गांव जाने को मजबूर हैं। इस इलाके में फसलों भी अभी पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed