फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Troubled by the terror of the usurer, the young man died by consuming poison

सूदखोर के आतंक से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

Tue, 28 Dec 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the terror of the usurer, the young man died by consuming poison
दिलीप अरोड़ा। (फाइल फोटो)
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में उधारी पर 20 प्रतिशत का भारी-भरकम ब्याज वसूले जाने से परेशान था युवक
विज्ञापन

सुसाइड नोट में दिलीप अरोड़ा ने लिखा- ‘मेरी आंखें मेरे पापा को दे दी जाएं’
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। सूदखोर के आतंक से परेशान एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी है। वह उधारी की रकम पर सूदखोर द्वारा भारी-भरकम 20 प्रतिशत ब्याज वसूले जाने से परेशान था। उधारी चुकाना तो दूर ब्याज की किस्तें चुकाने में असमर्थ हो गया था तो उसने सूदखोर के चंगुल से बचने के लिए आत्मघाती कदम उठाया। मृतक के पास से सुसाइड मिला है, जिसमें सूदखोर का 20 प्रतिशत ब्याज न चुका पाने की बात लिखी है।
मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी 30 वर्षीय दिलीप अरोड़ा ने रविवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद वह रामलीला मैदान के पास सड़क पर गिर गया। मोहल्ले को लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन ने उसे शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले जाने के बजाय नगर में एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी स्वेच्छा से जान दे रहा है।
विज्ञापन

आगे उसने लिखा है कि मेरी आंखें मेरे पापा को दे दी जाएं। मैं अपनी आंखें उन्हें दे रहा हूं। फिर उसने लिखा है कि 20 प्रतिशत ब्याज के चक्कर में मर रहा हूं। परिजन बताते हैं दिलीप ने किसी सूदखोर से ब्याज पर रुपये उधार लिया था, जिस पर 20 प्रतिशत ब्याज उसे देना पड़ रहा था। ब्याज की रकम न चुका पाने पर सूदखोर उसे धमकाता था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी गुड़िया अरोड़ा, बच्चे हैप्पी, लकी व पिता हरीश अरोड़ा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप अरोड़ा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें 20 प्रतिशत ब्याज से परेशान होने की बात लिखी गई है। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है, लेकिन तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-विवेक कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक, मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed