{"_id":"788ca03d2280b0b1867df59a79c835c9","slug":"troubled-businessman-from-pilibhit-izatnagar-rail-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत-इज्जतनगर रेलमार्ग ब्लाक होने से व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत-इज्जतनगर रेलमार्ग ब्लाक होने से व्यापारी परेशान
लखीमपुर/मैलानी
Updated Fri, 01 Jan 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी रेल लाइन के निर्माण के लिए रेलमार्ग ब्लाक होने से सबसे अधिक व्यापारी वर्ग प्रभावित हुआ है। पीलीभीत-इज्जतनगर रेलमार्ग बंद होने से बरेली के बाजार से जुड़े गोला और मैलानी के व्यापारियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ेगी क्योंकि व्यापार के लिहाज से दोनों जगहों के लिए रेलमार्ग बेहद मुफीद था और यहां से बरेली जाकर व्यापारियों को खरीदारी करने में अधिक सुविधा थी लेकिन रेलमार्ग के बंद होने से न सिर्फ व्यापार बल्कि यात्रियों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित होंगे। यात्रियों और व्यापारियों ने मैलानी से बरेली के लिए यातायात के साधन उपलब्ध कराने की मांग की है।
बड़ी रेल लाइन के निर्माण के कारण ऐशबाग-बरेली प्रखंड से संचालित ट्रेनों को पीलीभीत तक ले जाया जा रहा है। लखीमपुर रेलवे स्टेशन से बरेली के लिए मालभाड़ा की बुकिंग काफी कम है लेकिन यहां प्रतिदिन करीब 150 से अधिक लोगों का बरेली आना-जाना होता है। ट्रेनों का संचालन बंद होने से शुक्रवार को लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर भी इसका असर दिखाई पड़ा। वाणिज्य अधीक्षक ओएन सिंह के मुताबिक ट्रेनों का संचालन बंद होने से मालाभाड़े में खास अंतर नहीं आया है, लेकिन यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इससे रेलवे के राजस्व में अंतर आया है। वहीं मैलानी के व्यापारियों के लिए रेलमार्ग का बंद होना काफी नुकसानदायक है। बरेली थोक मंडी है। यहां के लगभग सभी व्यापारियों की थोक खरीदारी बरेली मंडी से ही होती है। किराना, रेडीमेड, फुटवियर, कपड़ा, जनरल स्टोर, कंफेक्शनरी, हार्डवेयर से लेकर यहां के हर वर्ग के व्यापारियों की थोक खरीदारी बरेली से ही होती है। इस लिहाज से बरेली से सीधी रेलसेवा बंद हो जाने से अब उन्हें अत्यधिक परेशानी होगी। व्यापारियों ने इससे होने वाली परेशानियों को सामने रखा। व्यापारियों के अलावा पलिया, गोंडा आदि क्षेत्रों के आम यात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
व्यापारियों ने बरेली से बस सेवा शुरू करने की मांग की
युवा कंफेक्शनरी व्यवसायी सचिन साहनी का कहना है कि वे अपनी सारी खरीदारी बरेली मंडी से करते हैं, अब मैलानी से बरेली तक सीधी रेल सुविधा बंद हो जाने से परेशानियों से जूझना पड़ेगा। उन्होंने आमान परिवर्तन का कार्य तेज गति से कर जल्दी से जल्दी बरेली तक सीधा रेल यातायात बहाल करने की मांग की है। वहीं व्यापार मंडल के महामंत्री अमित अरोरा का कहना है कि रेलवे को पीलीभीत-इज्जतनगर के बजाए मैलानी से पीलीभीत तक ब्लाक लेकर आमान परिवर्तन का काम शुरू करना चाहिए था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इज्जतनगर से मैलानी तक की दूरी मात्र 92 किमी है। अब इसके बाद मैलानी-पीलीभीत रेलखंड को बंद करने पर एक बार व्यापारियों को फिर परेशानियां उठानीं पड़ेंगीं। प्रमुख थोक एवं फुटकर किराना व्यापारी उपनेश कुमार साहनी के मुताबिक उनका तो पूरा काम बरेली मंडी पर ही निर्भर है। पीलीभीत-इज्जतनगर रेलखंड बंद हो जाने से उनको बरेली आने-जाने में काफी परेशानी होगी, क्योंकि मैलानी से सीधे बरेली तक अन्य कोई यातायात का साधन नहीं है। उन्होंने राज्य सड़क परिवहन निगम से रेलमार्ग बंद होने तक मैलानी से बरेली के बीच सुबह एवं बरेली से शाम को मैलानी वापसी के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
फुटवियर व्यावसायी इस्लाम अहमद ने कहा कि उनकी सारी खरीदारी बरेली से होती है और मैलानी से तड़के इज्जतनगर जाने वाली ट्रेन से बरेली पहुंचकर खरीदारी करने के बाद शाम को वह इज्जतनगर से ट्रेन पकड़कर रात को अपने घर वापस आ जाते थे लेकिन अब बरेली जाकर खरीदारी कर शाम तक वापस आना टेढ़ी खीर होगा। उन्होंने आमान परिवर्तन का काम पूरा होने तक मैलानी से बरेली तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि बस सेवा का समय भी व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए निर्धारित किया जाना चाहिए। यही नहीं बरेली के अलावा दिल्ली से खरीदारी करने वाले व्यापारी भी बरेली जाकर वहां से दिल्ली की ट्रेनें पकड़ते हैं, उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।