{"_id":"686426e250f102aeed0da61a","slug":"trips-of-lalkuan-kolkata-lalkuan-varanasi-city-increased-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-149507-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लालकुआं-कोलकाता, लालकुआं-वाराणसी सिटी के फेरे बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लालकुआं-कोलकाता, लालकुआं-वाराणसी सिटी के फेरे बढ़े
Tue, 01 Jul 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
मैलानी। इज्जतनगर मंडल की ओर से पूर्व में संचालित लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं और लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं समर स्पेशल की अवधि का विस्तार किया है।
रेलवे ने ट्रेन नंबर 05029 वाराणसी सिटी-लालकुआं और ट्रेन नंबर 05030 लालकुआं-वाराणसी सिटी त्रैसाप्ताहिक समर स्पेशल का संचालन आठ मई से 29 जून तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, रविवार को 23 फेरों के लिए, ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता-लालकुआं, ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक समर स्पेशल का संचालन 15 मई से 26 जून तक और ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता-लालकुआं का संचालन 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार सात फेरों के लिए किया था, जिनके संचालन की अवधि खत्म हो चुकी थी।
इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इन ट्रेनों के संचालन की अवधि का विस्तार किया गया है। ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक 10 जुलाई से 28 अगस्त तक लालकुआं से प्रत्येक वृहस्पतिवार 05059 कोलकाता -लालकुआं साप्ताहिक 12 जुलाई से 30 अगस्त तक कोलकाता से प्रत्येक शनिवार, ट्रेन नंबर 05029 वाराणसी सिटी-लालकुआं त्रैसाप्ताहिक सात से 30 जुलाई तक वाराणसी सिटी से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शनिवार और ट्रेन नंबर 05030 लालकुआं-वाराणसी सिटी साप्ताहिक 8 से 31 जुलाई तक लालकुआं से प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार व रविवार को संचालित हाेंगी।
ये सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय और रेक संरचना के अनुसार चलेंगीं। लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं का संचालन आठ फेरों के लिए और लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं का संचालन विस्तार 11 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।