फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tricolor flag can be hoisted at private residences, establishments for seven days

निजी आवासों, प्रतिष्ठानों पर सात दिन तक फहरा सकेंगे तिरंगा झंडा

Sat, 06 Aug 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tricolor flag can be hoisted at private residences, establishments for seven days
आजादी के रंग में रंगी विद्यालय की दीवार।
04एलकेएच 19
विज्ञापन

निजी आवासों, प्रतिष्ठानों पर सात
दिन तक फहरा सकेंगे तिरंगा झंडा
- सरकारी परिसर में सूर्यास्त के साथ ससम्मान उतारा जाएगा झंडा
- डीएम ने न्याय पंचायत, ब्लॉक व तहसील स्तर पर नामित किए नोडल अधिकारी
- जनपद में कुल 9.58 लाख झंडा फहराने का लक्ष्य है निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक भारतीय झंडे को सभी घरों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों आदि में फहराया जाएगा। निजी आवासों व प्रतिष्ठानों पर सात दिन तक झंडा फहरा सकेंगे, जबकि सरकारी परिसर में सूर्योदय के बाद ध्वजारोहण होगा और सूर्यास्त के साथ ससम्मान इसे उतारना होगा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने स्वतंत्रता सप्ताह को सफल बनाने के लिए न्याय पंचायत, ब्लॉक और तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए हैं।
जनपद में कुल 9.58 लाख झंडा फहराने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 4.75 लाख झंडे तैयार हो गए हैं, जबकि शासन से 4.48 लाख झंडे मिलेंगे, जिसकी पहली खेप आ गई है। वहीं जनपद में कुल 5.10 लाख झंडे 35 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पांच अगस्त से ब्लॉक के माध्यम से ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को झंडा वितरण होगा, जिससे समय से गांवों तक झंडे की उपलब्धता कराई जा सके।
विज्ञापन

झंडा फहराने के नियमों का अनुपालन कराने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने ग्राम पंचायत, क्लस्टर, न्याय पंचायत स्तर पर नोडल/पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किए हैं। सचिव को ग्राम पंचायत स्तर पर, पंचायत सहायक/रोजगार सेवक को सहायक नामित किया गया है। लेखपाल को राजस्व ग्राम का नोडल एवं सहायक के रूप में सफाई कर्मचारी को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के नोडल अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवास/ स्कूल और सरकारी कार्यालयों में झंडा सम्मान के साथ झंडा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना/ लगाना है। झंडा फहराते समय केसरिया रंग की पट्टी झंडे के ऊपर की ओर रहनी चाहिए। हर घर पर झंडा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए। आधा झुका, फटा या कटा झंडा लगाना निषेध है। झंडा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेंका नहीं जाएगा, बल्कि सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाना चाहिए। विशेष परिस्थितियों में झंडा रात में फहराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed