फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tributes paid to martyred forest officers SD Singh and Parameshwardin

Lakhimpur Kheri News: शहीद वन अधिकारी एसडी सिंह व परमेश्वरदीन को दी श्रद्धांजलि

Fri, 03 Apr 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyred forest officers SD Singh and Parameshwardin
शहीद वनाधिकारियों की 42वीं पुण्यतिथि पर उपस्थित शहीदों के परिवार वाले व अन्य। स्रोत: वन विभाग
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में शुक्रवार को वर्ष 1984 में कर्तव्य पालन के दौरान बाघ के हमले में शहीद हुए निर्भीक क्षेत्रीय वन अधिकारी स्व. एसडी सिंह और उनके साथी ट्रैक्टर क्लीनर स्व. परमेश्वरदीन की 42वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्मारक स्थल पर एसटीपीएफ के जवानों और दुधवा के अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीदों को सलामी दी। कार्यक्रम में शहीद एसडी सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह, उनके पुत्र, पुत्रियों और प्रपौत्रों के साथ स्व. परमेश्वरदीन के पुत्र श्रवण कुमार व अन्य परिजनों को उपनिदेशक जगदीश आर ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसी अवसर पर विभाग से सेवानिवृत्त हुए वन दरोगा हरेंद्र पांडे को भी सम्मानजनक विदाई दी गई। 31 मार्च को सेवा पूर्ण करने वाले श्री पांडे को अधिकारियों ने रामायण, छड़ी, छाता और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उपनिदेशक जगदीश आर, प्रशिक्षु आईएफएस अक्षय वाले, दीपक कुमार पांडे, क्षेत्रीय वन अधिकारी विकास वर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरीफंटा, क्षेत्रीय वन अधिकारी पर्यटन, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी दक्षिण सोनारीपुर समेत वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और एसटीपीएफ की टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed