{"_id":"f2c05a4f5e4027013977e27dd73ca7dc","slug":"tribute-to-fallen-soldiers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जवानों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को संबल संस्था के कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्घांजलि दी। संबल से जुड़े तमाम कार्यकर्ता मिश्राना चौराहे पर संस्था सचिव तृप्ति अवस्थी के नेतृत्व में इकट्ठा हुए और सामूहिक रूप से मोमबत्तियां जलाकर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर संस्था की सचिव तृप्ति अवस्थी ने कहा कि पठानकोट में हुए आतंकी हमले में जवानों ने जिस तरह अपने प्राणों की आहुति देकर बड़ी तबाही होने से बचाया उसके लिए पूरा देश इन जवानों का ऋणी रहेगा। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश से एकजुट होने की बात कही। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तृप्ति अवस्थी के अलावा ऋचा तिवारी, निधि बाथम, शीतू, रीना सहगल, श्रेष्ठा अवस्थी, जुबैदा, राजीव अग्निहोत्री, मुन्ना खान, मिर्जा शेख, विकास शर्मा, इनाम खां और बबलू अवस्थी आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। श्री कुल परिवार सेवा समिति ने एक श्रद्धांजलि सभा कर पठानकोट हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले में शहीद हुए एनएसजी कमांडो लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन कुमार, सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) फतेह सिंह, हवलदार संजीवन सिंह राणा, हवलदार जगदीश चंद्र, गरुड़ कमांडो गुरुसेवक सिंह, हवलदार कुलवंत सिंह और हवलदार मोहित चंद की आत्मा की शांति और वैदिकमन्त्रों का उद्घोष करते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी और भारत में हुए इस आतंकी हमले की घोर निंदा की। इस मौके पर गोविन्द माधव मिश्र, शांति स्वरूप शुक्ल, कृष्ण कुमार(गोपी), रवि गुप्ता, विजय वाजपेयी, गगन मिश्र, नीरज स्वामी, संजय गुप्ता समेत तमाम सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
निघासन। पठानकोट में हुए आतंकी हमले के विरोध में छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विरोधी नारे भी लगाए।
छात्र सभा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता चौराहे पर एकत्र हुए और उन्होंने पठानकोट में हुए आतंकी हमले के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुजफर अली, सुमेर, प्रदीप, फिरोज, शीबू, धर्म सिंह, अविनाश दीक्षित, धर्मेंद्र यादव, अर्जुन चोपडा, पप्पू, ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद रहे।