{"_id":"68adf84ed6cd4236a507ad3b","slug":"trial-for-prepaid-smart-meters-begins-messages-reach-consumers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-154170-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्मार्ट मीटर को प्रीपेड करने का ट्रायल शुरू, उपभोक्ताओं के पास पहुंचे मेसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्मार्ट मीटर को प्रीपेड करने का ट्रायल शुरू, उपभोक्ताओं के पास पहुंचे मेसेज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आपके घर लगे स्मार्ट मीटर कभी भी प्रीपेड हो सकते हैं। स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड करने का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। जिले के करीब 900 से अधिक उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मीटर प्रीपेड किए जाने के मेसेज पहुंचे हैं। स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने पर उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह अपने कनेक्शन को रिचार्ज कराना होगा। तभी आपूर्ति मिलेगी।
लखीमपुर सर्किल में करीब पौने तीन लाख उपभोक्ता हैं। सभी के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, जिसका काम तेजी से चल रहा है। अब तक 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अब तक यह पोस्टपेड हैं, जो बाद में प्रीपेड किए जाने हैं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड करने का ट्रायल शुरू कर दिया है।
उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मेसेज आए हैं। काफी उपभोक्ता विद्युत निगम में इसकी जानकारी लेने पहुंचे तो उन्हें इन बदलाव का पता चला। कितने उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड के ट्रायल में हैं, इसका सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन अनुमान है कि 900 से एक हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड हो सकते हैं।
विज्ञापन
मोबाइल पर मेसेज आए तो सतर्क हो जाएं उपभोक्ता
स्मार्ट मीटर लगाने के एक से दो माह में प्रीपेड में बदलने का काम करने की तैयारी है। पहले चरण में हर बिजली उपकेंद्र से रैंडमली उपभोक्ताओं को लिया जा रहा है। प्रीपेड होने के बाद उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से एक मेसेज आता है और उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो जाता है। अगर किसी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज आता है तो उपभोक्ता को सतर्क रहना होगा। मीटर प्रीपेड होने पर रिचार्ज नहीं किया तो बिजली कट जाएगी।
उर्जा सेवा गोमती एप से भर सकते हैं बिल
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उर्जा सेवा गोमती मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को बिल प्रबंधन, भुगतान, ऊर्जा उपयोग व सुरक्षा, सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इससे उपभोक्ता अपने बिल देख और भर सकते हैं। कब कितनी बिजली खर्च की, यह भी देख सकते हैं। यह एप लगभग सभी भाषाओं में है।
मध्यांचल विद्युत निगम की ओर से प्रीपेड को लेकर ट्रायल कराने की जानकारी लगी है। प्रीपेड को लेकर कुछ उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मेसेज आए हैं। यह सब सीधे ऊपर से ही हो रहा है। ज्यादा कुछ इसके बारे में जानकारी नहीं है। -राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता मीटर