फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trees fell on the track, traffic between Malani-Bankeganj remained halted for eight hours

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक पर गिरे पेड़, मैलानी-बांकेगंज के बीच आठ घंटे ठप रहा आवागमन

Mon, 08 Jul 2024 05:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Trees fell on the track, traffic between Malani-Bankeganj remained halted for eight hours
बांकेगंज में रेल ट्रैक पर गिरा पेड़।
मैलानी। मैलानी-लखनऊ रूट के मैलानी-बांकेगंज की बीच जंगल में ओएचई बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से रविवार को ट्रेनों के पहिये थम गए। करीब आठ घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। लाइन पर गिरे पेड़ों को हटाने के बाद आवागमन बहाल हो सका। इस कारण कई ट्रेनें घंटों लेट हो गईं।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवाओं के चलते लखनऊ रूट के मैलानी-बांकेगंज के बीच बांकेगंज के पास किमी नंबर 182 और खत्म हो चुके भीखमपुर स्टेशन के पास किमी नंबर 182 के पास ओएचई बिजली लाइन पर पेड़ गिर गए। रात करीब तीन बजे मैलानी से रवाना हुई एक मालगाड़ी के नियत समय में बांकेगंज न पहुंचने पर इसका पता चला। टॉवर वैगन और स्टाफ को मौके पर भेजकर बिजली लाइन पर गिरे पेड़ों को हटाया गया।
विज्ञापन

यह ट्रेनें हुईं प्रभावित
मैलानी-बांकेगंज के बीच आवागमन बाधित होने की वजह से 05087 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर छह घंटे देरी से सुबह 11 बजे, 05085 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर एक घंटा देरी से यहां से रवाना हुईं। इसी तरह गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटा, लखनऊ-शाहगढ़ पैसेंजर दो घंटे और डालीगंज-मैलानी पैसेंजर एक घंटा लेट हो गईं। इस वजह से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। संवादफोटो-2,3,4
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
लोको पायलट की सतर्कता से बची दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांकेगंज। बांकेगंज-मैलानी रेलखंड पर पिलर संख्या 186 और छोटी नहर पुल से कुछ दूरी पर महुरेना बीट जंगल से पहले रेल ट्रैक पर सिरसा प्रजाति का एक पेड़ भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि सिग्नल की बिजली बंद मिलने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोक ली।
शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे मैलानी से बांकेगंज के लिए एक मालगाड़ी रवाना हुई थी। तेज हवाओं के साथ हो रही मूसलाधार बारिश के बीच महुरेना रेंज जंगल से पहले रेलवे ट्रैक पर एक पेड़ गिर गया। इससे बांकेगंज- मैलानी रेलखंड की बिजली गुल हो गई और सिग्नलों की बत्ती बंद हो गई। इस बीच मालगाड़ी के बांकेगंज के पास पहुंचने पर लोको पायलट को सिग्नल की बिजली बंद मिली। लोको पायलट ने ट्रेन रोककर देखा तो ट्रैक के बीच एक विशालकाय पेड़ गिरा दिखाई दिया। हालांकि, मैलानी स्टेशन से मालगाड़ी रवाना होने से पहले ड्राइवर को लुक आउट कॉशन दिया गया था। जिससे दुर्घटना होने से बच गई।

उधर मैलानी से रवाना हुई मालगाड़ी के बांकेगंज न पहुंचने पर रेल विभाग में हड़कंप मच गया। अफसरों और कंट्रोल रूम के निर्देश पर रेल कर्मी ट्रैक के किनारे-किनारे पैदल रवाना हुए। पिलर संख्या 186 के पास ट्रैक के बीच गिरे पेड़ और कुछ दूरी पर खड़ी मालगाड़ी को देख इसकी सूचना कंट्रोल को दी। तब जाकर रेल अफसरों ने राहत की सांस ली। पेड़ को काटने और क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को ठीक करने में करीब सात घंटे का समय लग गया।
--------

बांकेगंज में रेल ट्रैक पर गिरा पेड़।

बांकेगंज में रेल ट्रैक पर गिरा पेड़।

बांकेगंज में रेल ट्रैक पर गिरा पेड़।

बांकेगंज में रेल ट्रैक पर गिरा पेड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed