{"_id":"6a9713ffa7049f35c00b65b8","slug":"trees-fell-in-some-places-and-boundary-walls-collapsed-in-some-places-during-the-rain-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-183879-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश में कहीं पेड़ गिरे, कहीं चहारदीवारी ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश में कहीं पेड़ गिरे, कहीं चहारदीवारी ढही
Tue, 01 Sep 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्य मार्ग से पेड़ को हटाते हुए एसएसबी जवान। स्रोत: एसएसबी
लखीमपुर-खीरी। लगातार बारिश के बीच जिले में दो मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने और गोला में कृषि उत्पादन मंडी समिति की चहारदीवारी ढहने से आवागमन प्रभावित हुआ।
मिहीपुरवा-बिछिया मार्ग पर करीब ढाई घंटे और दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। एसएसबी और वन विभाग की टीमों ने पेड़ हटाकर मार्गों पर आवागमन बहाल कराया।
मिहीपुरवा-बिछिया मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 70वीं वाहिनी एसएसबी के डी समवाय निशानगाड़ा से करीब दो किलोमीटर दूर विशाल पेड़ गिर गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एसएसबी का राहत एवं बचाव दल वन विभाग धर्मापुर की टीम के साथ मौके पर पहुंचा। उपकरणों की मदद से पेड़ काटकर हटाया गया। करीब ढाई घंटे बाद मार्ग खुल सका।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर तीन घंटे थमी रफ्तार
गौरीफंटा। बनकटी रेंज में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बनकटी बैरियर से करीब साढ़े छह किलोमीटर दूर दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर विशाल पेड़ गिर गया। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को गौरीफंटा और पलिया आने-जाने के लिए वाया चंदनचौकी जाना पड़ा। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कटर व कुल्हाड़ियों से पेड़ हटाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 7:30 बजे मार्ग साफ कर यातायात बहाल किया गया। संवाद
-- --
रात में रास्ता सुनसान होने से हादसा बच गया
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार रात करीब नौ बजे लगातार बारिश के बीच कृषि उत्पादन मंडी समिति की हफीजपुर मोहल्ले के मुख्य मार्ग के किनारे की चहारदीवारी करीब 100 मीटर तक गिर गई। रात में रास्ता सुनसान होने से हादसा टल गया। मंडी समिति में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से वर्षों से जलभराव की समस्या बनी है। मंडी समिति सचिव रामलखन ने बताया कि बाउंड्री निर्माण का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। बरसात के बाद पूरी बाउंड्री का निर्माण शुरू होगा। संवाद