{"_id":"668b2b93d4d08a17030efbc5","slug":"tree-fell-on-the-roof-father-and-daughter-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-124086-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छप्पर पर गिरा पेड़, पिता-पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छप्पर पर गिरा पेड़, पिता-पुत्री घायल
Mon, 08 Jul 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
देवरिया गांव में गिरी कच्ची दीवार। ग्रामीण
लखीमपुर/संसारपुर/ओयल। चार दिनों से हो रही बारिश से जिले में कई स्थानों पर कच्ची दीवारें ढह गईं। ओयल क्षेत्र में छप्पर पर गूलर का पेड़ गिरने से पिता और पुत्री घायल हो गए, जबकि अमीर नगर में कच्ची दीवार ढह गई। संसारपुर में छप्पर गिरने से उसके नीचे बंधे बैल चोटिल हो गए।
ओयल क्षेत्र के गांव मरखापुर निवासी संतराम शनिवार को अपनी पत्नी निर्मला व पांच नाबालिग पुत्रियों के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सोए थे। भैंस की पड़िया भी छप्पर के नीचे ही बंधी थी। बारिश व तेज हवा से रात करीब 9:30 बजे पड़ोस में लगा गूलर का छप्पर पर गिर गया। परिवार के सभी लोग छप्पर के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जैसे-तैसे सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। छप्पर के नीचे दबने से संतराम और पुत्री प्रीती घायल हो गए।
वहीं, संसारपुर क्षेत्र के गांव झाला निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात तेज बारिश के कारण उसका छप्पर गिरने से दो बैल दब गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने आकर छप्पर के नीचे दबे बैलों को बाहर निकाला। अमीरनगर क्षेत्र के देवरिया निवासी साकिर खां की कच्ची दीवार बारिश के पानी में गिर गई।