फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traveling to Dudhwa became expensive, the park administration increased the rate

दुधवा घूमना हुआ महंगा, पार्क प्रशासन ने बढ़ाए रेट

Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Traveling to Dudhwa became expensive, the park administration increased the rate
जंगल सफारी के लिए अब तीन गुना करना पड़ेगा खर्च
विज्ञापन

पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में अब सैलानियों के लिए जंगल घूमना महंगा हो गया है। यहां पार्क प्रशासन ने रेट बढ़ा दिए हैं। जंगल सफारी के लिए अब सैलानियों को करीब तीन गुना ज्यादा खर्च कर जंगल सफारी का आनंद लेना पड़ेगा। इसको लेकर एंट्री फीस से लेकर हाथी की सवारी तक पार्क प्रशासन ने महंगी कर दी है।
दुधवा नेशनल पार्क ने बुधवार को टाइगर रिजर्व में पर्यटकों हेतु प्रवेश शुल्क की नई दरें जारी कर दी हैं। इसमें एंट्री फीस 100 से बढ़ाकर 300 रुपये देशी सैलानियों के लिए कर दी गई है, जबकि विदेशियों को 2500 रुपये देने होंगे। इसके अलावा पार्क में देशी सैलानियों को प्रवेश शुल्क 150 रुपये और विदेशियों को 1200 रुपये देने होंगे। वहीं भारत के रहने वाले पांच वर्ष या उससे ऊपर के बच्चों को पार्क में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा, जबकि विदेशियों के बच्चों को पांच सौ रुपये देने पड़ेंगे। स्कूली बच्चों को पार्क में प्रवेश 50 रुपये में मिलेगा, वहीं विदेशियों को इसके लिए पांच सौ रुपये चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

गैंडा क्षेत्र में प्रवेश के लिए गाड़ी से सैलानी को सात सौ रुपये और विदेशी सैलानी को 5500 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। दुधवा में गैंडा परिक्षेत्र या बाहर भी हाथी की सवारी करने पर जेब पर खासा दबाव पड़ेगा। देशी सैलानियों को गैंडा परिक्षेत्र के बाहर दो हजार रुपये, जबकि विदेशी सैलानियों को छह हजार रुपये देकर गैंडा दर्शन करने पड़ेंगे। वहीं बात की जाए तो कैमरे से फोटो करने के लिए दो सौ रुपये लगेंगे, जबकि बड़े कैमरे के लिए पांच सौ रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के एफडी संजय पाठक ने बताया कि 12 बरस के बाद दुधवा के रेटों में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed