{"_id":"6adf9a904bb8cd1c210d7dba","slug":"travel-to-four-states-will-become-easier-with-the-running-of-amrit-bharat-train-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-188439-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अमृत भारत ट्रेन चलने से चार राज्यों का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अमृत भारत ट्रेन चलने से चार राज्यों का सफर होगा आसान
Mon, 26 Oct 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी ट्रेनस्रोत-संवाद
मैलानी। भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से खीरी जिले का गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार से रेल संपर्क बढ़ेगा। त्रैसाप्ताहिक ट्रेन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। मैलानी, गोला गोकर्णनाथ और लखीमपुर समेत जिले के कई स्टेशनों पर ठहराव से यात्रियों, मजदूरों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग-द्वितीय संजय आर. नीलम के जारी पत्र की जानकारी 23 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर साझा की गई। इसके अनुसार, ट्रेन नंबर 19427 भुज-बरौनी एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को शाम 5:30 बजे भुज से चलेगी। वापसी में बरौनी-भुज एक्सप्रेस मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रात 11:55 बजे रवाना होगी। विस्तृत समय-सारिणी अभी जारी नहीं हुई है। मूल सूचना में 30 अक्तूबर तक संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।
2532 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली ट्रेन गुजरात के भुज, समखियाली और अहमदाबाद, मध्य प्रदेश के रतलाम, राजस्थान के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और भरतपुर तथा बिहार के सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बरौनी को जोड़ेगी। उत्तर प्रदेश में मथुरा, हाथरस, कासगंज, उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, मोहिबुल्लापुर, डालीगंज, बादशाहनगर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर और देवरिया सदर स्टेशनों पर ठहराव होगा। मैलानी, मथुरा और कासगंज आदि स्टेशनों पर ट्रेन में पानी भरा जाएगा।
विज्ञापन
मैलानी के समाजसेवी भवानी शंकर माहेश्वरी और मुख्य बाजार के युवा किराना व्यापारी कैलाश अग्रवाल ने ट्रेन संचालन की सूचना पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।
-- -- -- -- --
धार्मिक स्थलों तक पहुंचना होगा आसान
ट्रेन से गुजरात के अहमदाबाद स्थित जगन्नाथ मंदिर और गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर, रतलाम के कालिका माता मंदिर व बिलपाकेश्वर महादेव मंदिर, कोटा के गोदावरी धाम व खड़े गणेश जी मंदिर, सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर और भरतपुर के लक्ष्मण मंदिर व गंगा मंदिर तक पहुंचना आसान हो सकता है।
उत्तर प्रदेश में मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि व द्वारकाधीश मंदिर, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, बरेली के अलखनाथ मंदिर व आला हजरत दरगाह, खीरी के ओयल स्थित मेंढक मंदिर व छोटी काशी के शिव मंदिर तथा गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। बिहार के हाजीपुर स्थित रामचौरा मंदिर, मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब स्थान मंदिर और समस्तीपुर के खुदनेश्वर धाम तक पहुंचने में भी सहूलियत होगी।