फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   inauguration of two flyovers and one overbridge in Lakhimpur kheri

फ्लाईओवर से राह हुई आसान: लखीमपुर खीरी में तीन नए ओवरब्रिज भी बनेंगे, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने की घोषणा

Mon, 05 Feb 2024 12:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 05 Feb 2024 12:37 PM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि अभी तक जिस स्थान पर पहुंचने के लिए 40 से 45 मिनट का समय लगता था, वहां अब दस मिनट में पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने तीन नए ओवरब्रिज के निर्माण की घोषणा भी की।

विज्ञापन
inauguration of two flyovers and one overbridge in Lakhimpur kheri
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने किया फ्लाईओवर का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से बने दो फ्लाईओवर और एक ओवरब्रिज का रविवार को उद्घाटन हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि अभी तक जिस स्थान पर पहुंचने के लिए 40 से 45 मिनट का समय लगता था, वहां अब दस मिनट में पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने तीन नए ओवरब्रिज के निर्माण की घोषणा भी की।

विज्ञापन


रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र, विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी की मौजूदगी में लागत 297 करोड़ से बने छाउछ, एलआरपी में फ्लाईओवर और राजापुर चौराहे  पर बने ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने भी वर्चुअली हिस्सा लिया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि जिले में कितना विकास हुआ है, यह क्षेत्र की सड़क को देखकर पता चल जाता है। साल 2014 से पहले जो सड़कों की स्थिति थी, वह किसी से छुपी नहीं है। 
विज्ञापन


जब फ्लाईओवर नहीं बने थे तो राजापुर से लेकर लालपुर बैरियर तक जाने के लिए करीब 40 से 45 मिनट का समय लगता था। अब यह सफर दस मिनट में तय किया जा सकेगा। संबोधन के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी वर्चुअल संवाद किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विनीत मनार, अरविन्द गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह व जितेन्द्र त्रिपाठी, मुन्ना लाल अवस्थी, सांसद प्रवक्ता अम्बरीष सिंह, नरेन्द्र सिंह , अवधेश सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु से खुलेंगे समृद्धि के द्वार : जितिन प्रसाद 
अपने वर्चुअल संबोधन में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने फ्लाईओवर-ओवरब्रिज परियोजनाओं के साकार होने पर प्रयासों को सराहा। कहा कि पीडब्ल्यूडी महकमा विकास में कोई कमी नहीं रहने देगा। फ्लाईओवर बनने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। आवागमन भी सुगम होगा। 

तीन नई परियोजनाओं की मिली सौगात
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने लोकार्पण कार्यक्रम में 240 करोड़ की तीन नई परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मार्ग संख्या 730 के गोला-बाईपास पटेल चौराहा पर 1200 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत 50 करोड़ और राष्ट्रीय मार्ग संख्या 730 के शारदा नदी (ऐरा पुल) के समानांतर दो- लेन पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसकी लंबाई 581 मीटर होगी। इसकी अनुमानित लागत करीब 80 करोड़ होगी। राष्ट्रीय मार्ग संख्या 730 के घाघरा नदी पुल के समानांतर दो लेन पुल का निर्माण होगा। इसकी लंबाई 840 मीटर और अनुमानित लागत 110 करोड़ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed