{"_id":"c85e9e3885ecdf85d95438a8a4b65701","slug":"trauma-center-district-great-achievement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओयल को ट्रॉमा सेंटर की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओयल को ट्रॉमा सेंटर की सौगात
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Apr 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने रविवार को ओयल में बनने वाले ट्रॉमा सेंटर के शिलापट का अनावरण कर शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर खीरी जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। ट्रॉमा सेंटर की स्वीकृति दिलाने में सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा और अन्य विधायकों के प्रयासों की भी सराहना की। राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य का बजट कम करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला।
उन्होंने समाजवादी एंबुलेंस नेटवर्क सेवा की सराहना करते हुए कहा कि एंबुलेंस सेवा से अब तक 30 लाख बीमार लोगों को अस्पतालों तक पहुंचाया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के 73 सांसद चुनाव जीते हैं, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। प्रदेश की बिजली व्यवस्था चौपट करने के लिए साजिशन उत्तर प्रदेश को उसके कोटे का कोयला नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 में होने वाले विधासभा चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। राज्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो वायदे किए, वह सिर्फ हवा-हवाई साबित हुए हैं।
कार्यक्रम को पार्टी केे राष्ट्रीय महासचिव रविप्रकाश वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व मंत्री बंशीधर राज, यशपाल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव, अर्बन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, सुनील कुमार लाला, राजीव गुप्ता, अशोक वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान दिव्या सिंह, आसमां सिद्दीकी, तृप्ति अवस्थी, वरूण अग्रवाल, बजरंग सिंघल, रामजी दीक्षित, भूपेंद्र प्रताप सिंह समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों की जमीन पूंजीपतियों को दे रहा केंद्र
स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने भूमि अधिग्रहण बिल पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे किसानों की जमीन पूंजीपतियों को देना आसान हो जाएगा। किसानों के बारें में सिर्फ मुख्यमंत्री ने सोचा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देश के पहले ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने किसानों से कर्ज वसूली और उनकी जमीन नीलाम करने पर रोक लगाई है। प्रदेश में प्रति हेक्टेयर नुकसान पर 13.5 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।