फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Transparency missing in inspection of construction materials, department's silence raises suspicion

Lakhimpur Kheri News: निर्माण सामग्री की जांच में पारदर्शिता गायब, विभाग की चुप्पी से बढ़ा संदेह

Mon, 15 Jun 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Transparency missing in inspection of construction materials, department's silence raises suspicion
लखीमपुर खीरी। विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) की प्रयोगशाला में होने वाले निर्माण सामग्री की जांच में गड़बड़ी की आंशका है। विभागीय अफसर पिछले डेढ़ वर्षों से रिपोर्ट देने को टालमटोल करते आ रहे हैं, इससे संदेह और बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में अब जिले में बनने वाली सड़कों, खड़ंजों, इंटरलॉकिंग मार्गों और अन्य सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में आ रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है, इसी वजह रिपोर्ट को छुपाई जाती है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि जो सुविधा शुल्क देता है, उसका सैंपल पास और न देने वाला का फेल कर दिया जाता है। यह खेल पिछले कई सालों से चलता आ रहा। इस प्रयोगशाला में विभिन्न सरकारी विभागों के निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री की जांच की जाती है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामग्री के उपयोग की अनुमति है। यदि जांच प्रक्रिया पर सवालों के घेरे में हैं तो सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मिलते न फोन उठाते न कोई जवाब देते जिम्मेदार
-विभाग अधिशासी अभियंता हेमंत सक्सेना प्रयागराज के अधीक्षण अभियंता भी हैं। अधिकांश समय वे वहीं रहते हैं। कभी कभार ही खीरी आते हैं, लेकिन स्टाफ के अलावा किसी से नहीं मिलते। कोई जाता भी तो व्यस्त होने की बात कहकर लौटा दिया जाता। लैब से संबंधित कई बार फोन किया, लेकिन नहीं उठाया। व्हाट्सएप पर भी जवाब नहीं दिया। यह पहली बार नहीं इससे पहले भी कई बार हो चुका। इधर, लैब इंचार्ज जेई सुरेंद्र वर्मा ने भी जांच रिपोर्ट देने को टाल दिया। पिछली बार तो उन्होंने रिपोर्ट देने से साफ इंकार भी कर दिया था।

-------------
वर्जन
आरईएस की प्रयोगशाला में गड़बड़ी किए जाने से संबंधित शिकायत मिली है। मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed