फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Transfer case: CMO issued notice, personnel pleaded with Minister of State for Home

तबादला प्रकरण: सीएमओ ने जारी किए नोटिस, कर्मियों ने गृह राज्यमंत्री से लगाई गुहार

Thu, 22 Jun 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Transfer case: CMO issued notice, personnel pleaded with Minister of State for Home
लखीमपुर खीरी। बीसीपीएम, बीपीएम एवं बैम के तबादले से नाराज संविदाकर्मियों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को ज्ञापन देकर मामले में तबादले टालने की मांग की और ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि मनचाहे ब्लॉक में तैनाती के लिए रिश्वत मांगी गई, जिसे न देने पर उनके तबादले किये गए। उधर, सीएमओ ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए नई तैनाती पर ज्वाइन न करने पर सभी को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बुधवार को केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के संसदीय कार्यालय पहुंचे बीसीपी, बैम एवं बीपीएम ने बताया कि अनुबंध की अनदेखी कर दूर दराज के ब्लॉकों में उनके तबादले किए गए हैं। इसके अलावा नई तैनाती वाली जगहों पर काम करने में भी असुविधा होगी। कर्मचारी भविष्य में सीएमओ द्वारा झूठे आरोपों में फंसाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन देकर डीपीएम अनिल यादव पर 50 हजार रुपये देकर मनचाहे ब्लॉक देने का आरोप लगाया। उधर, डीपीएम ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। जबकि, सीएमओ ने नई तैनाती पर जॉइन न करने वाले संविदाकर्मियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके तबादले किए गए हैं, वह सभी दसों साल से एक ही जगह पर जमे हुए थे। जाहिर है, जगह बदलेगी तो कुछ असुविधाएं होंगी, लेकिन परफॉर्मेंस के आधार पर तबादले किए गए हैं। इन सभी के खिलाफ कई आशाओं की शिकायतें भी थीं। डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति में निर्णय लिए जाने के बाद इनके तबादले किए गए हैं। आरोप किसी पर भी लगाए जा सकते हैं, लेकिन इनका कोई आधार नहीं मिला।
- संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed