{"_id":"61f2ebce6850b104e9230503","slug":"training-of-personnel-engaged-in-election-duty-started-dm-and-cdo-took-stock-lakhimpur-news-bly4737077143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, डीएम व सीडीओ ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, डीएम व सीडीओ ने लिया जायजा
विज्ञापन
डीएस कॉलेज पहुंचे सीडीओ देखा प्रशिक्षण कार्य
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को धर्म सभा इंटर कॉलेज में निर्वाचन कार्मिकों का दो पालियों में प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहली पाली में एक हजार के सापेक्ष 72, दूसरी पाली में एक हजार के सापेक्ष 45 कार्मिक नदारद रहे। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने निर्देश दिए कि किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहे सभी कार्मिक 31 जनवरी को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रशिक्षण स्थल धर्म सभा इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने सभी प्रशिक्षण कक्षा में जाकर प्रशिक्षण की गुणवत्ता देखी। डीएम ने प्रशिक्षण कक्ष में मौजूद मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि सभी निर्वाचन कार्मिकों को विधानसभा चुनाव के नियम विधिवत बताए जाएं। वही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (बैलट यूनिट,कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट) का व्यवहारिक एवं सिद्धांत प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
डीएम ने प्रशिक्षण स्थल पर मॉडल पोलिंग बूथ एवं पोस्टल बैलट कैंप भी देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्मिकों को मॉडल पोलिंग बूथ अवश्य दिखाया जाए। इस दौरान प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण पीडी केके पांडेय डीडीओ अरविंद कुमार समेत मास्टर ट्रेनर संजीव सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण स्थल डीएस कॉलेज में दोनों पा िरयों में परियोजना निदेशक केके पांडेय, डीडीओ अरविंद कुमार सहित अन्य ट्रेनरों, मास्टर ट्रेनरों ने पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के क्रम में सभी लोगों को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट तथा वीवीपैट को आपस में जोड़ने, संचालित करने, सील करने तथा मशीनों को अलग करने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा वीवीपैट को सावधानी पूर्वक ले जाने का तरीका भी बताया।