फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trainees are taught to environmental protection

प्रशिक्षुओं को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया

Thu, 04 Jun 2015 07:39 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Thu, 04 Jun 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
Trainees are taught to environmental protection
 बीआरसी मुख्यालय में सैद्धांतिक प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षुओं को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया। जिसमें प्रशिक्षक डॉ. यूसुफ अली ने प्रशिक्षुओं से मानव जीवन में पर्यावरण की उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षुओं ने भी विद्यार्थियों को कक्षा में पर्यावरण अध्ययन देने का संकल्प लिया।  
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों के सैद्धांतिक प्रशिक्षण के सतत एवं व्यापक मूल्यांकन माड्यूल के तहत प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग हाल में पर्यावरण की भूमिका एवं पर्यावरण कक्षा शिक्षण पर विस्तार से चर्चा की। इसमें प्रशिक्षक डॉ. यूसुफ अली ने प्रशिक्षुओं से पर्यावरण सुरक्षा के लिए स्कूलों में पौधरोपण के साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित तरीके से देखभाल करने की बात कही। उन्होंने प्रशिक्षुओं से बच्चों को कक्षा में पर्यावरण की उपयोगिता और उसके महत्व की जानकारी देने के साथ ही बच्चों से गांव और स्कूल में पौधरोपण करने को प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने घटती हरियाली और सिकुड़ते वन क्षेत्रों से पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को कक्षा में पर्यावरण अध्ययन देने का संकल्प लिया। इस मौके पर एबीआरसी मुकेश कुमार, अनूप मिश्र, दिनेश शर्मा, प्रशिक्षु नम्रता त्रिपाठी, अभिषारिका, रामकुमार, प्रकाश चंद्र, राशिद अंसारी, रीता राठी, लक्ष्मी माहेश्वरी, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed