फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Train-truck collision The rear of the blow

ट्रेन की टक्कर से ट्रक  का पिछला हिस्सा उड़ा

Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां।
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां। Updated Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Train-truck collision The rear of the blow
हादसा - फोटो : अमर उजाला
रेल लाइन से सटाकर ट्रक निकलने के समय हुआ हादसा 
विज्ञापन

जसनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई घटना  

 मैलानी-बहराइच रेल प्रखंड पर शनिवार की दोपहर जसनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन के निकट से होकर गुजर रहे ट्रक में बहराइच जा रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन टकरा गया, जिससे ट्रक का पिछला हिस्सा उड़ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर आरपीएफ के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
शनिवार को बहराइच जा रही ट्रेन संख्या 52254 डाउन ने तिकुनियां रेलवे स्टेशन से करीब पौने दो बजे प्रस्थान किया। रेलवे स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर जसनगर गांव के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन पहुंची तो चालक की नजर रेलवे ट्रैक से सटाकर निकल रहे ट्रक पर पड़ी। चालक जब तक इमरजेंसी ब्रेक लगाता तब तक ट्रेन के इंजन की चपेट में ट्रक का पिछला हिस्सा आ गया। इससे ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेन के इंजन में लगा बंपर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। तेज धमाके की आवाज पर जसनगर, केवंटली, खैरेटिया आदि गांवों के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर मौके से भाग निकला। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और कोतवाली तिकुनियां प्रभारी जयकरन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण ट्रेन करीब दो घंटे बाद घटनास्थल से बहराइच की ओर रवाना हो सकी।
विज्ञापन


इसलिए हुई दुर्घटना
तिकुनियां। तिकुनियां-बहराइच रेलवे ट्रैक के किनारे पक्की सड़क है। जसनगर रेलवे क्रॉसिंग से करीब पांच सौ मीटर आगे दो ट्रक रेलवे ट्रैक के बराबर में खड़े थे और गन्ना लोड कर रहे थे। इस बीच खैरेटिया जा रहे एक खाली ट्रक ने दोनों ट्रकों के  किनारे रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी जगह से ट्रक को निकालने  की कोशिश की, इसी बीच तिकुनियां से आ रही पैसेंजर गाड़ी का इंजन पीछे से ट्रक में टकरा गया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed