फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traffic started from open Nepal border after 72 hours

72 घंटे बाद खुली नेपाल सीमा से आवागमन शुरू

Sun, 15 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Traffic started from open Nepal border after 72 hours
धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल में नगर निकाय चुनाव हो जाने के बाद 72 घंटे बाद खुली भारत-नेपाल सीमा से शनिवार को आवागमन शुरू हो गया। शनिवार सुबह से ही गौरीफंटा बॉर्डर से नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहन और अन्य वाहनों के साथ लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। इससे दोनों देशों के सीमावर्ती लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नेपाल में 13 मई को नगर निकाय चुनाव के चलते मंगलवार देर रात से भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया था। बुधवार सुबह से गौरीफंटा-धनगढ़ी नाका सील करते हुए दोनों देशों के नागरिकों का आवागमन बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही सीमा सील होने से नेपाल जाने वाले खाद्यान्न, सब्जी, फल समेत अन्य मालवाहक वाहन भी नेपाल नहीं जा सके।
विज्ञापन

कुछ वापस हो गए तो बाकी के वाहनों की बॉर्डर पर लाइन लग गईं थी। शनिवार को 72 घंटे बाद सीमा खुलने के बाद लोगों को खासी सहूलियत मिली है। शनिवार को सुबह से ही लोगों का नेपाल आवागमन शुरू हो गया। मालवाहक वाहनों के साथ अन्य वाहनों की आवाजाही भी सुचारु हो गई। तीन दिन बाद बॉर्डर खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed