फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traffic police forgot to make route plan, people got lost

Lakhimpur Kheri News: रूट प्लान बनाना भूली ट्रैफिक पुलिस, भटके लोग

Tue, 23 Jan 2024 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Traffic police forgot to make route plan, people got lost
आवागमन बंद होने से घंटाघर के पास से वापस जाते बाइक सवार         संवाद
लखीमपुर खीरी। अयोध्या राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा पर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर होने वाले आयोजन को यातायात पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। किसी तरह का रूट प्लान लागू नहीं किया। सोमवार को रामभक्तों की भीड़ उमड़ी तो पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बाइक और अन्य वाहन चालकों को इधर से उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को रामोत्सव मनाने के लिए हीरालाल धर्मशाला चौराहे से सदर चौराहा, सदर चौराहे से मिश्राना चौकी, संकटा देवी रोड व अस्पताल रोड पर मिट्टी के दीये सजाए गए। सभी प्रमुख स्थानों पर रामद्वार बनाए गए। दीए सजाने और रामद्वार व अन्य आयोजन की तैयारी दो दिन पहले से ही शुरू हो गई थी। इसकेे बावजूद यातायात पुलिस ने कोई रूट प्लान लागू नहीं किया। वाहनों को कहां से डायवर्ट किया जाएगा, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में कोई सूचना भी प्रसारित नहीं की।
विज्ञापन

सोमवार को जब इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद हुई तो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद भीड़ बढ़ने पर पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। गुरु सिंघ चौक के पास यातायात पुलिस के कोई इंतजाम नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रास्तों पर बंद रही वाहनों की आवाजाही
हीरालाल धर्मशाला चौराहे से सदर चौराहे कार, ई-रिक्शा व बाइक की आवाजाही पर रोक रही। ओवरब्रिज के पास से सीओ सदर कार्यालय आने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई थी। सदर चौराहे से संकटा देवी और अस्पताल रोड पर वाहनों के आवागमन पर रोक रही। जानकारी न होने से अस्पताल रोड पर पहुंचे वाहन चालकों को घंटाघर से वापस जाना पड़ा।


पुलिस ने संभाली चौराहों पर व्यवस्था
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची लोगों की भीड़ को संभालने को सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही। हीरालाल धर्मशाला चौराहा, संकटा देवी चौराहा, घंटाघर के पास, मिश्राना चौकी से पहले पुलिस की तैनाती रही। इन स्थानों से लोगों को पैदल ही अंदर आने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed