{"_id":"58a331004f1c1b0944d847b9","slug":"traffic-plan-has-failed-people-suffering-from-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक प्लान हुआ फेल जाम से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक प्लान हुआ फेल जाम से बेहाल रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक प्लान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अव्यवस्थाओं पर दिखा पुलिस वालों में रोष
वाहनों की तेल पर्ची लेने को खाने पड़े धक्के
विधानसभा चुनाव को लेकर दो महीने से चल रहीं पुलिस की तैयारियों की हवा निकल गई। ट्रैफिक प्लान पूरी तरह से फेल दिखा। इससे खीरी की ओर जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। उधर मतदान में पुलिस कर्मियों को लेकर पुलिस लाइंस से जाने वाले वाहनों की व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई। अव्यवस्थाओं के कारण चुनावी ड्यूटी में लगे दूसरे जिले के पुलिस कर्मियों में रोष रहा। तेल पर्ची को लेकर भी आपाधापी मची रही।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पुलिस और प्रशासनिक अमला तीन महीने पहले से जुटा हुआ था। जिले में बुधवार को मतदान होना है। इसके लिए सुल्तानपुर, फैजाबाद, जौनपुर, बस्ती से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन पुलिस कर्मियों को मतदान केंद्रों और क्षेत्रों में भेजे जाने के लिए पुलिस महकमे ने दो दिन पहले ही छोटे वाहनों को अधिगृहीत कराकर पुलिस लाइंस में खड़ा करा लिया था, इसके बाद भी वाहन चालकों को तेल पर्ची तक नहीं दी गई। ड्यूटी कार्डों पर स्पष्ट ड्यूटी का स्थान अंकित नहीं किया गया। एक दरोगा ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसे क्यूआरटी एक में शामिल किया गया है, लेकिन यह टीम किस थाना क्षेत्र में कहां जाएगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उधर मोटर शाखा पर वाहनों के लिए तेल की पर्ची पाने के लिए भी दरोगाओं के बीच काफी आपाधापी मची रही। इससे पुलिस वालों में रोष देखा गया।