{"_id":"5fa836668ebc3e9bea14f2a0","slug":"traffic-lakhimpur-news-bly4263009121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ बढ़ी तो गोला की यातायात व्यवस्था गड़बड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ बढ़ी तो गोला की यातायात व्यवस्था गड़बड़ाई
विज्ञापन
अलीगंज रोड पर अंबेडकर पार्क के पास बंधी बल्लियां। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। त्योहारों को लेकर भीड़ बढ़ने लगी है, लेकिन यातायात व्यवस्था अस्त व्यस्त है। लॉकडाउन में अलीगंज रोड, मोहम्मदी रोड, खुटार रोड पर विकास चौराहे के निकट बल्लियां बांधकर जो बेरिकेडिंग की गई थी उसकी बल्लियां राहगीरों के लिए परेशानी बनी हैं। इन बल्लियां की आड़ में वाहन खड़े होने और दुकानों का सामान लग जाने से जाम की समस्या बढ़ने लगी है।
अलीगंज रोड पर डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क के निकट तिराहा नगर के व्यस्त स्थानों में से एक है। यहां से चंद कदमों की दूरी पर चीनी मिल, मेला मैदान, पौराणिक शिव मंदिर होने के कारण पूरे दिन भीड़ रहती है। दोनों ओर बंधी बल्लियों की आड़ में बाइकें खड़ी होने से जाम की समस्या बनी है।
लखीमपुर रोड पर बादलनगर के निकट रोड के दोनों ओर कार्य प्रगति पर है बोर्ड के साथ बल्ली लगाकर लॉकडाउन में बेरिकेडिंग की गई थी। अनलॉक में यह बेरिकेडिंग निष्प्रोज्य हो गई है, फिर भी बल्लियां बंधी हैं। ये लोगों की असुविधा बढ़ा रही है।
विज्ञापन
लॉकडाउन से पहले सदर चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने चारों रोडों पर डिवाइडर लगाए थे। कुछ दिन व्यवस्था तो ठीक चली, उसके बाद पुलिस की सुस्ती बढ़ती चली गई, आज रोड के बीचोबीच डिवाइडर अस्त व्यस्त पड़े हैं।
अलीगंज रोड जो कि नगर की प्रमुख व्यावसायिक रोड है। डॉ बीआर आंबेडकर पार्क के पास दोनों ओर फुटपाथ घेरते हुए बल्ली बांधी गई हैं जिससे राहगीरों को पैदल निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं भीड़ बढ़ने से जाम भी लगने लगा है।
खुटार रोड पर विकास चौराहे के पास लॉकडाउन में बेरिकेडिंग कर नगर के अंदर सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। अनलॉक तो हो गया लेकिन बल्लियां नहीं खोली गईं, वहीं डिवाइडर भी जमीन पर टूटा पड़ा पड़ा है। गन्ना मिल चलने, चौराहा और तीव्र मोड़ होने से यहां हादसे का भय बना रहता है।
-
शीघ्र ही यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। बेरिकेडिंग प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
-रविंद्र कुमार वर्मा, सीओ गोला