{"_id":"6a47f5dd83243e2dcd006edb","slug":"traffic-jam-after-tet-ends-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-178986-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टीईटी छूटने के बाद जाम में फंसी ट्रैफिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टीईटी छूटने के बाद जाम में फंसी ट्रैफिक व्यवस्था
Fri, 03 Jul 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी स्कूल के सामने वाली सड़क पर सुबह परीक्षा के समय लग गया जाम। संवाद
- फोटो : पुलिस गिरफ्त में रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी। स्त्रोत: विभाग
लखीमपुर खीरी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की पहली पाली दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली शाम पांच बजे समाप्त होते ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था जाम में फंस गई। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों से एक साथ निकले 11,316 अभ्यर्थियों और उन्हें लेने पहुंचे करीब आधे अभिभावकों के वाहनों से प्रमुख मार्गों पर दबाव कई गुना बढ़ गया।
नतीजतन दोनों पालियों के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे तक शहर जाम से जूझता रहा। जीआईसी, जीजीआईसी, गांधी विद्यालय, बस स्टेशन रोड, संकटा देवी चौराहा, मेला रोड और रेलवे स्टेशन के सामने वाहन रेंगते रहे। जाम में एंबुलेंस और स्कूली बच्चे भी फंस गए।
टीईटी में शामिल होने के लिए लखनऊ, बरेली, पीलीभीत, उन्नाव, सीतापुर, बहराइच समेत कई जिलों से अभ्यर्थी लखीमपुर पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और निजी वाहनों की ओर रवाना हुए। उनके साथ पहुंचे अभिभावकों के वाहन भी एक साथ सड़कों पर उतर आए, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन
सबसे अधिक जाम जीआईसी, जीजीआईसी और गांधी विद्यालय के आसपास लगा। जीआईसी के पास एक एंबुलेंस काफी देर तक जाम में फंसी रही। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास सुबह से वाहनों का दबाव बना रहा और परीक्षा समाप्त होने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बस स्टेशन रोड पर गांधी विद्यालय से गुरु गोविंद सिंह चौक तक, संकटा देवी चौराहा, मेला रोड और रेलवे स्टेशन के सामने भी बार-बार लंबा जाम लगा रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -
बाहरी वाहनों और पार्किंग ने बढ़ाया दबाव
बाहरी जिलों से आए अभ्यर्थियों और उनके साथ पहुंचे अभिभावकों के चारपहिया वाहन परीक्षा केंद्रों और मुख्य सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में खड़े होने से सड़कें पहले ही संकरी हो गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद इन वाहनों के एक साथ सड़क पर उतरने और नियमित शहर के ट्रैफिक के मिल जाने से स्थिति और बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसे बड़े आयोजनों के दौरान समुचित पार्किंग व्यवस्था और बेहतर ट्रैफिक प्लान बनाने की मांग की।
-- -- -- -- -- --
यातायात व्यवस्था को लेकर हर चौराहे और संभावित जाम वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस के सिपाही तैनात थे। कोतवाली पुलिस भी लगी हुई थी। पेपर छूटने के बाद कुछ देर के लिए जाम लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने नियंत्रित कर लिया।
-अभिमन्यु त्रिपाठी, सीओ ट्रैफिक

जीजीआईसी स्कूल के सामने वाली सड़क पर सुबह परीक्षा के समय लग गया जाम। संवाद- फोटो : पुलिस गिरफ्त में रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी। स्त्रोत: विभाग