फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traders protesting due to power cut and low voltage

Lakhimpur Kheri News: बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से परेशान व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 07 May 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Traders protesting due to power cut and low voltage
संपूर्णानगर बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। संवाद
संपूर्णानगर। कस्बा में अघोषित बिजली कटौती के साथ लो-वोल्टेज की दिक्कत बढ़ गई है। सामाजिक संस्था युवा जनहित सेवा समिति व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को बिजली घर पहुंचकर हंगामा किया। संयुक्त रूप से प्रदर्शन करते हुए समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


संपूर्णानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मदेशिया, महामंत्री इश्तियाक खान, विशेनपुरी व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश मौर्य, रामनगर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्यप्रकाश सिंह आदि जेई से मिलने बिजली उपकेंद्र गए तो पता चला कि जेई उपकेंद्र पर नहीं हैं। पलिया में होने की बात कहते हुए उन्होंने चार बजे आने की बात कही। शाम चार बजे भी कई उपभोक्ता जेई से मुलाकात करने पहुंचे तो वह नहीं मिले।
विज्ञापन

इससे गुस्साए व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और बिजली व्यवस्था ठीक न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दे दी। समिति के प्रबंधक गोपी सिंह ने कहा कि दोपहर में कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है। निस्तारण नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गोपी सिंह, पवन राज, संजय गुप्ता, अतुल शर्मा, संतोष, ओमप्रकाश मदेशिया, इश्तियाक खान, मनोज गुप्ता, श्याम लाल सोनी, चित्रेश पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed