{"_id":"69dd379d704d51411205cf46","slug":"traders-protest-against-electricity-smart-meters-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172743-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिजली स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिजली स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे व्यापारी
Tue, 14 Apr 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
गोला विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय में अधीक्षण अभियंता से बात करते व्यापारी। स्रोत:संगठन
- फोटो : अक्षय तृतीया के लिए वाहन की बुकिंग कराने पहुंचे ग्राहक। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। विद्युत निगम की तरफ से लगाए गए स्मार्ट मीटरों को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को विद्युत वितरण उपखंड पहुंचकर अधीक्षण अभियंता मनीष झा को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।
अमित त्रिपाठी और दुर्गेश सोनी के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने मनमाने तरीके से लगाए गए मीटरों को बदलवाने की मांग उठाई।
ज्ञापन में शहर में झूलते बिजली के तार बदलने और बिल संशोधन के लिए शीघ्र कैंप लगाने की मांग भी शामिल है। साथ ही गोवा सरकार की तर्ज पर स्मार्ट मीटरों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। अधीक्षण अभियंता ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान जसकरन लाल वर्मा, नवनीत शुक्ला, कृष्ण कुमार, विक्रांत गिरि, अतुल राजपूत और अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।