{"_id":"65f9cbec639e3b253b0068a6","slug":"tractor-trolley-ran-over-two-students-returning-home-after-giving-practicals-one-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-116346-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रैक्टिकल देकर घर लौट रहे दो छात्रों पर चढ़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रैक्टिकल देकर घर लौट रहे दो छात्रों पर चढ़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण-संवाद
लखीमपुर-बेहजम। क्षेत्र के एक स्कूल में प्रैक्टिकल देकर मंगलवार सुबह घर लौट रहे दो छात्रों पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ गई। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरे छात्र की भी हालत गंभीर है।
थाना नीमगांव की पुलिस चौकी बेहजम के बढहरिया गांव में सुबह करीब साढ़े दस बजे गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भूलनपुर से ओयल की ओर जा रही थी। ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रॉली सड़क किनारे खड़े दो छात्रों पर चढ़ गई। आगे जाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। घटना ग्राम बढहरिया-जमुवारी नदी पर बने पुल के पास की है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा किसी वाहन को ओवरटेक किए जाने के दौरान हादसा हुआ। हादसे में एपीएस स्कूल भूलनपुर से प्रैक्टिकल देकर घर लौट रहे सौरभ सिंह (15) पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी बढहरिया और मुदित वर्मा (15) पुत्र मुन्ना ग्राम सरिहा थाना खीरी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला जिला अस्पताल ओयल में भर्ती कराया गया, जहां पर सौरभ सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल मुदित की हालत गंभीर है। बेहजम चौकी इंचार्ज प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्र साइकिल से घर जा रहे थे, धूप तेज होने के चलते वह रास्ते में रुके थे, और हादसे का शिकार हो गए। सौरभ की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ममरी कस्ता मार्ग पर बाइक फिसलने से युवक की मौत
- सोमवार की रात रिश्तेदारी से घर लौट रहा था रामनरेश, दूसरा युवक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
ममरी। ममरी कस्ता मार्ग पर सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से हुआ।
सोमवार की रात करीब 8 बजे हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम छिछौना निवासी राम नरेश पुत्र खेम राज सिंह और कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम गुलरिया पर्वस्त नगर निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र राम सहाय बाइक से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही ममरी कस्ता मार्ग पर स्थित मझिगवां पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के सामने पहुंची वैसे ही बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक रामनरेश चला रहा था। सूचना पर पहुंची 112 डायल पीआरबी पुुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राम नरेश को मृत घोषित कर दिया और वीरेंद्र कुमार को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।